Search

 
 
 

Breaking: रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर IT सर्वे में मिला 350 करोड़ की अघोषित आय

रामकृपाल कंस्ट्रक्शन व उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर सर्वे के दौरान 350 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगा है. साथ ही अस्तित्वहीन (Non Existing) कंपनियों से सामान खरीद के सबूत भी मिले.
 

Ranchi: रामकृपाल कंस्ट्रक्शन व उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर सर्वे के दौरान 350 करोड़ रुपये की अघोषित आयकर का पता चला है. साथ ही अस्तित्वहीन (Non Existing) कंपनियों से सामान खरीद के सबूत भी मिले. इसके अलावा अन्य प्रकार की वित्तीय गड़बड़ियां पायी गयी. रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर आयकर का सर्वे चौथे दिन समाप्त हो गया.

इसे भी पढ़ें: 

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रामकृपाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड व उससे जुड़ी कंपनियों के रांची, बेगुसराय और गुड़गांव के ठिकानों पर 31 जुलाई को सर्वे शुरू किया था. कंपनी की व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज़ की जांच पड़ताल और संबंधित लोगों का बयान दर्ज करने के बाद दो अगस्त को दोपहर सर्वे समाप्त हो गया.

 

सर्वे में आयकर के 150 अधिकारी लगाए गये थे. सर्वे के दौरान 350 करोड़ रुपये की अघोषित आयकर पता चला. कंपनी द्वारा दिखाये गये 200 करोड़ रुपये के नकद खर्च का विस्तृत ब्योरा कंपनी से जुड़े लोग देने में असमर्थ रहे.

 

हवाला के सहारे 50 करोड़ रुपये के कैश जेनरेट किया गया था. जांच के दौरान कंपनियों द्वारा दिखाई गई सामग्रियों की खरीद से संबंधित कुछ मामलों की जांच की गयी. लेकिन जिन कंपनियों से खरीद दिखाई गयी थी, उनका कहीं अस्तित्व नहीं पाया गया. यानी वित्तीय गड़बड़ी करने के लिए Non Existing कंपनियों के सामग्रियों की खरीद दिखाई गई थी. सर्वे के दौरान मिले तथ्यों और सूचनाओं के सिलसिले में आगे की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही