Search

 
 
 

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : स्नातक में एडमिशन के लिए आये 3500 आवेदन, प्रथम मेधा सूची में सीयूईटी को प्राथमिकता

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. इसके तहत जल्द ही प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन किया जायेगा. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बार पिछले वर्ष की तुलना में एडमिशन के लिए अधिक आवेदन आये हैं. इस बार विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन के लिए करीब 3500 छात्राओं ने आवेदन किया है, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक है. बता दें कि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बीए, बीकॉम, बीएससी के अलावा बीसीए, बीबीए, बीएससी आईटी समेत स्नातक स्तरीय अन्य वोकेशनल कोर्स हैं. सभी में कुल लगभग तीन हजार सीटें हैं. सीटों की तुलना में करीब 500 अधिक आवेदन आये हैं. आवेदकों में यूनिवर्सिटी के इंटरमीडिएट प्रभाग के अलावा शहर व आसपास के क्षेत्रों के स्थित प्लस टू स्कूलों और इंटरमीडिएट कॉलेजों की छात्राएं भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manjunath-bhajantri-took-charge-said-panchayat-will-be-the-focal-point-of-development-works/">जमशेदपुर

:  मंजूनाथ भजंत्री ने किया पदभार ग्रहण, बोले-पंचायत होंगे विकास कार्यों के केन्द्र बिन्दु

मेरिट लिस्ट जारी होने के पश्चात एडमिशन

विश्वविद्यालय की ओर से तयशुदा तिथि पर प्रथम मेधा सूची जारी कर दी जायेगी. इसके अनुसार गुरुवार को देर शाम तक सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा. सूची विश्वविद्यालय के नोटिस बोर्ड तथा आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की जायेगी. सूची जारी होने के पश्चात अगसे दिन से चयनित छात्राओं के प्रमाणपत्रों का सत्यापन और नामांकन आरंभ कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-approves-extension-of-ed-director-sanjay-kumar-mishras-tenure-till-september-15/">सुप्रीम

कोर्ट ने ईडी डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर तक बढ़ाने पर मुहर लगाई

सीयूईटी को प्राथमिकता

यूनिवर्सिटी की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि एडमिशन में वैसी आवेदक छात्राओं को प्राथमिकता दी जायेगी, जो सीयूईटी में शामिल हुई हैं. मेरिट लिस्ट बनाने के क्रम में सीयूईटी के प्राप्तांक व इंटरमीडिएट के प्राप्तांक को आधार बना कर मेरिट लिस्ट तैयारी की गयी है. सीयूईटी में शामिल छात्राओं का एडमिशन पूरा होने के पश्चात गैर सीयूईटी छात्राओं को सूची में स्थान दिया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही