Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय के 22 विभाग के 36 क्लासरूम बनेंगे डिजिटल, 20 लाख के बजट को मिली मंजूरी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के 22 विभाग के 36 क्लासरूम को डिजिटल बनाया जाएगा. इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है. कुल 20 लाख की लागत से यह डिजिटल क्लासरूम तैयार होगा. इसमें कई अत्याधुनिक सामान भी लगाए जाएंगे. एक माह के अंदर सारी प्रक्रिया पूर्ण कर क्लासरूम तैयार किया जाएगा. इतिहास व पॉलिटिकल साइंस विभाग में सबसे अधिक क्लासरूम डिजिटल किए जाएंगे. विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण इस विभाग में क्लासरूम की संख्या भी अधिक की गई है. इसके अलावा टीआरएल विभाग के जनजातीय भाषाओं के लैंग्वेज लैब को भी अपडेट किया जाएगा. वर्तमान में विभाग में लैंग्वेज लैब तैयार तो किया गया है. लेकिन अपडेट नहीं होने के कारण यह सुचारू रूप से नहीं चल रहा है. कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि दो साल पूर्व से डिजिटल क्लासरूम तैयार करने को लेकर डीपीआर तैयार किया जा चुका है. लेकिन कोरोना काल के कारण काम अधूरा पड़ गया था. अब स्थिति सामान्य हो गई है. टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है जल्द ही डिजिटल सामानों की खरीदारी कर क्लासरूम तैयार किया जाएगा.

1200 विद्यार्थी पीजी विभाग में करते हैं पढ़ाई

कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में कुल 22 विभागों की पढ़ाई सभी विभाग में लगभग 1200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन करते हैं. अब सभी विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तरीके से शिक्षक द्वारा पढ़ाया जाएगा. कोल्हान विश्वविद्यालय में पहली बार इतनी भारी संख्या में डिजिटल क्लासरूम तैयार किए जा रहे हैं. क्लासरूम तैयार होने से पूर्व सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सुचारु रुप से क्लास चल सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही