Search

 
 
 

झारखंड में मिले डेंगू के 36 मरीज, चिकनगुनिया के भी 12 मरीजों की पुष्टि

 
रिम्स और सदर अस्पताल में डेंगू-चिकनगुनिया के 60 मरीज भर्ती Ranchi : राज्य भर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. शुक्रवार को राज्य भर में डेंगू के 333 संदिग्ध मरीज मिले हैं. जांच में 36 में डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं चिकनगुनिया के भी 134 संदिग्ध मरीज मिले है. इनमें 79 मरीजों ने जांच करायी. जिसमें 12 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है. सभी मरीज रांची के हैं.

पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 98 संदिग्ध मरीज मिले

पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा डेंगू के 98 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इनमें 8 में डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं राजधानी रांची में डेंगू के 37 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इनमें 1 में डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं सरायकेला में डेंगू के 48 संदिग्ध मरीज मिले हैं. जबकि धनबाद में डेंगू के 8, दुमका में 2, हजारीबाग में 2, कोडरमा में 2, रामगढ़ में 3, साहिबगंज में 6 और पश्चिम सिंहभूम में 4 डेंगू के मरीज मिले हैं.

राज्यभर में चिकनगुनिया के मिले 134 संदिग्ध मरीज

राज्य भर में चिकनगुनिया के 134 संदिग्ध मरीज मिले हैं. सबसे ज्यादा राजधानी रांची में 37 संदिग्ध मरीज मिले. सभी ने अपनी जांच करायी. इनमें 12 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है. वहीं साहिबगंज में चिकनगुनिया के 28 संदिग्ध मरीज मिले हैं.

रिम्स और सदर अस्पताल में 60 मरीज हैं भर्ती

वहीं राज्य के सबसे बड़े अस्पताल कहे जाने वाले रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में डेंगू और चिकनगुनिया के कुल 36 मरीज भर्ती हैं. वार्ड मरीजों से भर गया है. जिसके बाद मरीजों को इसी वार्ड के विभिन्न कमरों में भर्ती किया गया है. जबकि सदर अस्पताल में 24 मरीज भर्ती हैं. जिनका इलाज किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tribal-organizations-will-protest-in-delhi-on-october-6-regarding-ucc/">रांचीः

यूसीसी को लेकर 6 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध करेंगे आदिवासी संगठन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही