Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम के सहयोग से दुमका पहुंचीं तमिलनाडु में फंसी 36 लड़कियां

Dumka: सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर तमिलनाडु में फंसी दुमका की 36 लड़कियों को शुक्रवार को दुमका लाया गया. सभी महिला मजदूर को एलेप्पी एक्सप्रेस से धनबाद रेलवे स्टेशन लाया गया. फिर वहां से बस से दुमका पहुंचाया गया. दुमका इनडोर स्टेडियम में एसडीएम महेश्वर महतो पहले से इन महिला मजदूरों के इंतजार में खड़े थे. सभी मजदूरों का इनडोर स्टेडियम में कोविड जांच किया गया. मामले की जानकारी देते हुए दुमका एसडीएम ने बताया कि तमिलनाडु में दुमका की 36 लड़कियां विभिन्न फैक्ट्रियों में काम कर रही थीं. लॉक डाउन के कारण काम बन्द हो गया था. जिसके बाद सभी लड़कियां वापस अपने घर झारखंड के दुमका आना चाहती थीं. लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं आ पा रही थीं. मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को मिली जिसके बाद उन्होंने सभी लड़कियों को वापस लाने का निर्देश दिया था.

देखिए वीडियो-

इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-instructions-of-cm-36-girls-trapped-in-dumka-in-tamil-nadu-were-rescued/81699/">धनबाद

: सीएम के निर्देश पर तमिलनाडु में दुमका की फंसी 36 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

तमिलनाडु में फंसी लड़कियों की सुरक्षित वापसी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश मिलते ही परिवहन विभाग, रेलवे के अधिकारियों से बात कर एलेप्पी एक्स्प्रेस में एक एक्स्ट्रा बोगी लगा कर तमिलनाडु में फंसी सभी 36 लड़कियों को सुरक्षित धनबाद स्टेशन लाया गया. फिर वहां से सभी को दुमका सड़क मार्ग से पहुंचाया गया. उन्होंने कहा कि इनके रोजगार की यहीं व्यवस्था की जाएगी. वहीं इस कार्य के लिए सभी 36 लड़कियों ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने का आभार प्रकट किया है.

इसे भी पढ़ें- तमिलनाडु">https://lagatar.in/36-girls-of-dumka-trapped-in-tamil-nadu-for-four-months-will-return-home-tomorrow/81393/">तमिलनाडु

में चार महीने से फंसीं दुमका की 36 युवतियों की कल होगी घर वापसी

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही