Search

 
 
 

36 तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना, सिक्किम के राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाई

राज्यपाल माथुर ने कहा कि यह सिक्किम राज्य के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा राज्य की पवित्र भूमि से होकर आगे बढ़ रही है,
 

New Delhi :  सिक्किम में नाथुला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा पांच साल के अंतराल के बाद  आज फिर से शुरू हो गयी. 36 तीर्थयात्रियों का एक जत्था जिनमें 23 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं, आज   20 जून को मानसरोवर की अपनी निर्धारित यात्रा पर रवाना हो गया.

 

 

 

नाथू ला में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस जत्थे में 33 तीर्थयात्री, दो नोडल अधिकारी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक डॉक्टर शामिल हैं.    

 


इस अवसर पर राज्यपाल माथुर ने कहा कि यह सिक्किम राज्य के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक यात्रा राज्य की पवित्र भूमि से होकर आगे बढ़ रही है,  उन्होंने यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया.  

 

उन्होंने  सिक्किम सरकार, आईटीबीपी और भारतीय सेना की भी सराहना की. उन्होंने तीर्थयात्रियों के साथ बातचीत की और उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ यात्रा की शुभकामनाएं दीं, 


 
समारोह में सिक्किम के पर्यटन मंत्री त्सेरिंग थेन्डुप भूटिया ने कहा कि 5 साल बाद इतिहास रचा जा रहा है.  कैलाश मानसरोवर यात्रा COVID-19 के कारण कई दिनों तक बंद रही थी. आज पहला जत्था रवाना हो रहा है.   दूसरा जत्था जल्द रवाना होगा.  उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की  कड़ी चिकित्सा जांच की गयी.  

 

भारतीय सेना के एक अधिकारी ने जत्थे में शामिल यात्रियों के फिटनेस की पुष्टि करते हुए कहा कि चिकित्सा दल ने सभी यात्रियों को फिट घोषित कर दिया है.

 



 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही