Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुसुम योजना से झारखंड में 36 करोड़ की 36000 योजनाएं स्वीकृत, 12844 पर हुआ काम

Advertisement
Advertisement
Ranchi : किसानों को पानी और ऊर्जा की गारंटी देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार कुसुम परियोजना चला रही है. झारखंड में इस परियोजना के तहत 36717 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 12844 स्थानों पर सौर ऊर्जा से सिंचाई की व्यवस्था कर ली गई है. वहीं पिछले 4 वर्षों में झारखंड को इस मद में अब तक 36 करोड़ की राशि दी जा चुकी है. पीएम कुसुम योजना मार्च 2026 तक संचालित की जाएगी. इस योजना में पहले 7.5 हॉर्स पावर तक के मोटर और मशीन लगाने की व्यवस्था थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 हॉर्स पावर तक किया गया है. सांसद संजय सेठ के लोकसभा में उठाये सवाल पर सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने यह जानकारी दी.

खेती प्रदूषण से बच सके

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पीएम कुसुम योजना के तहत विशेष रूप से कृषि क्षेत्र को ऊर्जा और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया गया है. सौर ऊर्जा के माध्यम से किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके. उनकी खेती प्रदूषण से बच सके. पैदावार ज्यादा हो. उनकी आय में बढ़ोतरी हो. इन्हीं सब सोच के साथ इस योजना को लाया गया है. जिसके तहत देशभर में 35 लाख से अधिक सिंचाई परियोजनाओं को क्रियान्वित किए जाने की तैयारी चल रही है. युद्ध स्तर पर इस क्षेत्र में काम भी हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/cm-will-appoint-24-new-ips-batch-to-jharkhand/">झारखंड

को 24 नए आईपीएस को सीएम लगायेंगे बैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही