Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक 37.80 फीसदी वोटिंग, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने डाला वोट

 

गवर्नर ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है, आयोग और CAPF ने बहुत अच्छा काम किया है

 Kolkata : कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल के आखिरी चरण में 35 सीटों पर सुबह 11 बजे तक औसत  37.80 फीसदी वोटिंग होने की खबर है. सबसे ज्यादा 41.58 फीसदी वोटिंग मालदा जिले में हुई  है. मुर्शिदाबाद में 41.04 फीसदी और कोलकाता उत्तर में 27.60 फीसदी वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें और अंतिम चरण में सुबह 9:31 बजे तक 16.04 फीसदी वोट डाले गये थे.

 

गवर्नर धनखड़ ने कहा, चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और उसकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने कोलकाता के चौरंगी के एक पोलिंग बूथ में वोट डाला. वोट डालने के बाद पश्चिम बंगाल गवर्नर धनखड़ ने कहा, चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है.  हम दोनो ने वोट डाला है और मैं बहुत खुश हूं.कहा कि चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है.  चुनाव आयोग और CAPF ने बहुत अच्छा काम किया है. गवर्नर ने कहा कि 7 चरणों में भारी संख्या में हुई वोटिंगसे लोकतंत्र में लोगों के भरोसे का पता चलता है.

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया

इधर टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया. आखिरी चरण में 35 सीटों पर वोटिंग हो रही है.  84 लाख वोटर हैं, जिसमें करीब 80 फीसदी यानी 68 लाख लोग वोट करेंगे. कहा कि  इस चरण को संपन्न कराने के लिए 11,800 बूथ पर 3 लाख से अधिक स्टाफ लगे हैं. एक बूथ पर 26 लोग.  आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने 71 लाख लोगों की जिंदगी दांव पर लगा दी है.

मालदा से भाजपा उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा ने वोट डालने के बाद कहा, `यहां कैंडिडेट भी सुरक्षित नहीं हैं. आरोप लगाया कि टीएमसी  के गुंडों ने बहुत सारे भाजपा  कार्यकर्ताओं की हत्या की है. कुछ पोलिंग बूथों पर हमारे एजेंट को घुसने नहीं दिया जा रहा है.   गोपाल चंद्र साहा ने कहा,`18 अप्रैल को साहापुर में जनसभा थी. जहां मुझे गोली मारी गयी और अस्पताल ले जाया गया।. यह टीएमसी या फिर कांग्रेस के गुंडों का काम था.  यहां जंगल राज है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही