Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम  मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में पिछली सरकार के 37 मंत्रियों को नहीं मिली जगह

 New Delhi : मोदी सरकार की नयी मंत्रिपरिषद में पिछली सरकार के 37 मंत्रियों को जगह नहीं मिली है. इनमें स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर और नारायण राणे समेत पूर्ववर्ती सरकार के 37 मंत्री शामिल हैं. पुरुषोत्तम रुपाला, अर्जुन मुंडा, आरके सिंह और महेंद्र नाथ पांडे मोदी के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन उन्हें नयी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तीन स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को बरकरार रखा गया 

तीनों स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों को बरकरार रखा गया है, जबकि पिछली सरकार के 42 राज्य मंत्रियों में से 30 को इस बार बाहर कर दिया गया है.  जिन नेताओं को मंत्रिपरिषद में दोबारा शामिल नहीं किया गया है, उनमें वीके सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी चौबे, रावसाहेब दानवे, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव बालियान, राजीव चंद्रशेखर, सुभाष सरकार, निसिथ प्रमाणिक, राजकुमार रंजन सिंह और प्रतिमा भौमिक शामिल हैं.

स्मृति ईरानी अमेठी से  किशोरी लाल शर्मा से 1.69 लाख से अधिक मतों  से हार गयी.

मीनाक्षी लेखी, मुंजापारा महेंद्रभाई, अजय कुमार मिश्रा, कैलाश चौधरी, कपिल मोरेश्वर पाटिल, भारती प्रवीण पवार, कौशल किशोर, भगवंत खुबा और वी मुरलीधरन को भी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया है. नयी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किए गए इन मंत्रियों में से 18 चुनाव हार गये हैं.

राज्य मंत्री रहे एल मुरुगनचुनाव हार गये लेकिन उन्हें बरकरार रखा गया है

एल मुरुगन पिछली सरकार के एकमात्र ऐसे राज्य मंत्री हैं जो चुनाव हार गये थे, लेकिन उन्हें बरकरार रखा गया है. वे पहले से ही राज्यसभा के सदस्य हैं. मोदी सरकार के दोनों कार्यकालों में कैबिनेट मंत्री रहीं स्मृति ईरानी अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सहयोगी किशोरी लाल शर्मा से 1.69 लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव हार गयी. ईरानी पहले कार्यल में मानव संसाधन विकास मंत्री और कपड़ा मंत्री थीं जबकि मोदी के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाला था.

रूपाला ने  राजकोट लोकसभा सीट से  पांच लाख मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की  

पुरुषोत्तम रुपाला पिछली सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मामलों के मंत्री थे. रुपाला ने गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से लगभग पांच लाख मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है. मत्स्य पालन मंत्रालय में उनके सहयोगी संजीव कुमार बालियान को भी हटा दिया गया है. मुजफ्फरनगर से दो बार सांसद रहे बालियान इस बार 24,000 से अधिक मतों से चुनाव हार गये थे. हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार जीतने वाले अनुराग ठाकुर ने मोदी के दूसरे कार्यकाल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय दोनों विभाग संभाले थे.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राणे 2019 में  भाजपा में शामिल हुए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री रहे नारायण राणे ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है. यह पहली बार है जब भाजपा ने तटीय कोंकण क्षेत्र में संसदीय सीट जीती है यह शिवसेना (अविभाजित) का पारंपरिक गढ़ रहा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राणे 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए और उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया. यह उनका पहला लोकसभा चुनाव था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही