Search

 
 
 

रातू रोड दुर्गा मंदिर का 37वां वार्षिकोत्सव रविवार से

 
Ranchi : दुर्गा मंदिर, रातू रोड का 37वां वार्षिकोत्सव इस बार भी धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मंदिर की साज-सज्जा के साथ स्टेज सजाने के काम को कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हैं. रविवार को उत्सव की शुरुआत सुबह मां के अभिषेक-पूजन और श्रृंगार से होगी. गणपत्यादी देवताओं आदि का पूजन किया जायेगा. इसके बाद दिन के नौ बजे गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे. यात्रा मंदिर से निकल कर राणी सती मंदिर लेन, पहाड़ी मंदिर रोड, गाड़ीखाना चौक, जेजे रोड, शहीद चौक से मुड़कर गांधी चौक, महावीर चौक के रास्ते न्यू मार्केट चौक, रातू रोड होते हुए आयोजन स्थल पहुंच कर संपन्न होगी. दूसरे दिन 19 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे दैनिक पूजन-आरती के बाद माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. दोपहर साढ़े 12 बजे से प्रसाद बांटा जायेगा. शाम साढ़े छह बजे से भक्ति गीतों का कार्यक्रम शुरू होगा, जो देर शाम तक चलेगा. आरआर र्स्पोटिंग क्लब के मुख्य संरक्षक विक्की यादव और अध्यक्ष राहुल यादव ने श्रद्धालुओं से इसमें भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hang-the-killers-of-innocent-deepak-dismiss-the-police-station-officer/">हजारीबाग

: मासूम दीपक के हत्यारों को फांसी दो…थानेदार को करें बर्खास्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही