Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में 37 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) डीएवी कोयला नगर मैदान में धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 12 मई को 37 वीं धनबाद जिला एथलेटिक प्रतियोगिता प्रारंभ हुई. प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-14 बालक वर्ग 600 मीटर में उत्तम कुमार, अंडर-18 के बालक 100 मीटर में सुनील पासी, अंडर-18 के बालक वर्ग में 800 मीटर में केशव कुमार, गोला फेक में जयसेक, लॉन्ग जंप में रूपलाल कुमार रॉय, पुरुष वर्ग के लॉन्ग जंप में आलोक चौहान बेलदार, अंडर-20 के बालक 800 मीटर में आशीष कुमार साहू, 100 मीटर में शाहबाज खान, बालिका वर्ग में अंडर-18 के 100 मीटर में तृषा सेन, अंडर-20 बालिका वर्ग के 100 मीटर में अर्चना राय, 100 मीटर महिला वर्ग में प्रथम ज्योति कुमारी अव्वल रही. इससे पहले मुख्य अतिथि सीआईएसएफ के डीआईजी विनय काजला ने उदघाटन किया. विशिष्ट अतिथि डीएवी कोयला नगर के प्रिंसिपल एनएन श्रीवास्तव तथा अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक कोच मौजूद थे. उद्घाटन समारोह के मंच का संचालन मोहम्मद फरीद एवं स्वागत भाषण संघ की अध्यक्ष किरण रानी नायक ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सचिव बंधन टोप्पो ने किया गया. प्रतियोगिता में जुबेर आलम,तारक नाथ दस,सुनील मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, सुजापा ठाकुर,शिब्ब्रत मंडल, राजेश राम, बलराम सिंह,सुजास ठाकुर, विनय शर्मा, महादेव  घोस्, लखन पाल, तरुण कुमार पाल, अरविंद तिवारी, एसएन गुप्ता, जगदीश भुइया, नरेश पासवान आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही