Search

 
 
 

37वां राष्ट्रीय खेल : झारखंड पुरूष हॉकी टीम के चयन ट्रायल में 90 खिलाड़ियों ने लिया भाग

 
Ranchi :  37वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन आगामी 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में होने वाला है. इसको लेकर झारखंड हॉकी टीम का चयन ट्रायल चल रहा है. इसी कड़ी में शनिवार को बरियातू स्थित बालिका उच्च विद्यालय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पुरूष हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल किया गया. जिसमें विभिन्न जिलों से 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया. 90 में से 35 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है. चयनित खिलाड़ियों के लिए एक सप्ताह बाद विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा. चयन ट्रायल में मुख्य रूप हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, असरिता लकड़ा,माइकल लाल, दसरथ महतो, बिगन सोए, जयंत केरकेट्टा सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/canopy-ghaghri-irrigation-scheme-in-limbo-appeal-to-the-government/">चंदवा

: अधर में घघरी सिंचाई योजना, सरकार से गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही