Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 38 एजेंडों पर लगी मुहर, DA बढ़ा 3%

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 38 एजेंडों पर मुहर लगी. जिसमें बिहार सरकार के कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. पहले यह 50 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगा. इसका लाभ पेंशनभोगियों को भी मिलेगा. वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से पटना सदर अंचल का विभाजन किया गया है. इसे पटना सदर अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, पटना सिटी अंचल और दीदारगंज अंचल के रूप में बांटा गया. इन चारों अंचलों के लिए कुल 60 नए पदों के सृजन की मंजूरी मिली है. इससे युवाओं को फायदा होगा. इसके लिए सरकार को प्रतिवर्ष एक करोड़ 82 लाख 7 हजार 600 का अतिरिक्त भार पड़ेगा. वहीं बैठक में राज्य औद्योगिक विकास निगम के तहत बंद हो गए भागलपुर में `बिहार स्पन सिल्क मिल` एवं फतुहा में `बिहार स्कूटर्स लिमिटेड` की फैक्ट्रियों के कर्मियों को `बिहार आकस्मिक निधि` से बकाए वेतन के भुगतान की मंजूरी मिल गई है. इसमें मृत कर्मियों के परिजनों को फायदा होगा. इसके लिए कैबिनेट में 28 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है. बैठक में पटना को चमकाने के लिए शहरी प्रबंधन इकाई के गठन की स्वीकृति मिली है. इसके लिए 42 पदों का सृजन किया जाएगा. इसकी स्वीकृति कैबिनेट में मिल चुकी है. इसमें एडीएम स्तर के एक जिला दंडाधिकारी का पद, समाहरणालय लिपिक स्तर के 19 पद, वाहन चालक के लिए 8 पद और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के लिए 14 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है. ये सभी कर्मी पटना जिलाधिकारी के नियंत्रण में रहेंगे.

भूमिहीनों को जमीन खरीदने के लिए मिलेगा एक लाख 

बैठक में भूमिहीनों के लिए भी फैसले लिये गये. इसमें `मुख्यमंत्री गृह स्थल क्रय सहायता योजना 2024` के तहत भूमिहीनों को सरकार तीन डिसमिल जमीन के बजाय जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये देगी. वहीं सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर के आसपास नए पर्यटकीय स्थल विकास एवं आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 50.50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा. इसके लिए 120 करोड़ 58 लाख 67 हजार 175 रुपये की स्वीकृति दी गई है. पटना मेट्रो रेल परियोजना के काम में तेजी लाने के लिए 115 करोड़ 10 लाख रुपये के खर्च की मंजूरी मिली है. यह राशि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को दी जाएगी. इसमें ट्रैक वर्क, लिफ्ट/एस्केलेटर एवं एक ट्रेन सेट की आपूर्ति का कार्य किया जाना है. इसे भी पढ़ें - SDM">https://lagatar.in/rajasthan-the-case-of-slapping-sdm-heats-up-supporters-take-to-the-streets-demanding-arrest-of-naresh-meena/">SDM

को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम व आगजनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही