Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देशभर में कोरोना के 3,86,452 लाख नये मामले, एक मई से होने वाले वैक्सीनेशन अभियान पर संकट के बादल

कई राज्य सरकारों का कहना है कि एक मई से उनके यहां वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण शुरू नहीं हो पायेगा क्योंकि वैक्सीन की किल्लत है.

NewDelhi :  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 3,86,452 नये मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हो गयी है, 3,498 मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गयी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418  पहुंच गयी है . इससे पहले गुरुवार को 24 घंटे में  कोरोना  के 3.79 लाख केस सामने आये है.  3645 लोगों की मौत हुई  

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले एक तरफ जहां कम होते नजर नहीं आ रहे हैं.  उधर कई राज्यों ने तीसरे चरण के वैक्सीनेशन को लेकर हाथ खड़े कर दिये हैं. कई राज्य सरकारों का कहना है कि एक मई से उनके यहां वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण शुरू नहीं हो पायेगा क्योंकि वैक्सीन की किल्लत है.

इन राज्यों ने खड़े किये हाथ

मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों में 1 मई से 18 साल से ऊपर की उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन नहीं लग पायेगी. मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमने कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही वैक्सीन के लिए कंपनियों को ऑर्डर दिये थे, लेकिन उनसे संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि 1 मई तक वैक्सीन डोज़ उपलब्ध नहीं हो पाएयेगी. उन्होंने कहा कि जैसे ही टीका उपलब्ध होगा वैक्सीनेशन का अगला चरण शुरू कर दिया जाएगा.

  गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का कहना है कि 1 मई से वैक्सीन शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक वैक्सीन का पूरा स्टॉक नहीं आया है. वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद 15 मई तक पूरी तरह से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा.

बिहार में भी एक मई से 18 से 45 साल की उम्र के लोगों को वैक्सीन की डो़ज मिलने के आसार नहीं हैं. इसमें देरी हो सकती है. बिहार में एक मई को वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू नहीं होगा.  यहां 5.46 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है. हालांकि इस बीच वैक्सीन लगवाने को लेकर रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे. एक मई से 18 से 45 साल की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगनी थी.

बिहार बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों का जो टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होना था उसमें विलंब हो सकता है. क्योंकि संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में सरकार का पूरा ध्यान अभी संक्रमित लोगों को बचाने में है.

दिल्ली,पंजाब समेत कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत

  दिल्ली सरकार ने भी वैक्सीन की कमी की बात कही है. सीएम केजरीवाल ने अधिकारियों संग बैठक भी की है और तीन महीने में दिल्ली के लोगों को वैक्सीनेट करने को लेकर प्लान भी बनाया है. इसके अलावा पंजाब, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी 1 मई से नया चरण शुरू होने में असमर्थता जताई है.

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के चलते 395 लोगों की मौत हुई है. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसके अलावा राजधानी में 24235 संक्रमण के नये मामले रिपोर्ट किये गये हैं.  दिल्ली में संक्रमण दर   32.82 प्रतिशत है.  राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 97,977 हो गयी है. दिल्ली में होम आइसोलेशन में 53,440  मरीज हैं. दिल्ली मे35,924 कंटेनमेंट जोन हैं.

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 66,159 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में सूबे में कोरोना के चलते 771 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में 4192 नए मामले और 82 कोरोना मरीजों की मौत के मामले सामने आये हैं. मुंबई में सक्रिय मरीजों की संख्या 64018 है. मौजूदा समय में 41,19,759 लोग होम क्वारंटीन में हैं. वहीं 30,118 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में हैं. सूबे में  6,70,301 सक्रिय मरीज हैं.

यूपी में कोरोना के 35156 नये मामले

यूपी में भी कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 35156 नये मामले सामने आये हैं. बीते 24 घंटे में 25,613 लोग ठीक भी हुए हैं.  यूपी में कोरोना से रिकॉर्ड 298 लोगों की मौत हुई है. सक्रिय मामलों की संख्या 3,09,237 हो गयी है. अबतक कुल 8,96,477 लोग ठीक हुए हैं. यहां कोरोना से अबतक 12,238 लोग जान गंवा चुके हैं. 

 

  https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-30-april-many-rules-are-changing-since-yesterday-coronas-food-drug-by-december-apart-from-this-21-news-and-videos/57502/



Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही