Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यभर में 3,88,509 लोगों को चाहिए रोजगार, नियोजनालयों में कराया है रजिस्ट्रेशन

राज्यभर में तीन लाख 88 हजार 509 लोगों को रोजगार की तलाश हैं. इन लोगों ने राज्य के विभिन्न नियोजनालयों में रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें 2,72,341 पुरूष, 1,16,147 महिला और 21 ट्रांसजेंडर शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement
  • 2,72,341 पुरूष, 1,16,147 महिला और 21 ट्रांसजेंडर हैं शामिल
  •  20 से 39 साल के बीच 3.18 लाख हैं बेरोजगार
  • 40 साल से अधिक के 37,377 को चाहिए रोजगार
  • पोस्ट ग्रेजुएट 16,355, ग्रेजुएट 81,991 और 79 पीएचडी धारकों को भी चाहिए रोजगार

Ranchi : राज्यभर में तीन लाख 88 हजार 509 लोगों को रोजगार की तलाश हैं. इन लोगों ने राज्य के विभिन्न नियोजनालयों में रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें 2,72,341 पुरूष, 1,16,147 महिला और 21 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. 19 साल तक 32,262, 20 से 39 साल तक में 3,18,870 और 40 साल से अधिक आयुवर्ग में 37,377 लोगों को रोजगार की तलाश है. 

 

13 जिलों में 10 से लेकर 44 हजार से अधिक को चाहिए रोजगार

राज्य के 13 जिलों में 10 हजार से लेकर 44 हजार से अधिक लोगों को रोजगार चाहिए. इन जिलों में पाकुड़, गोड्डा, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और पलामू शामिल हैं. सबसे अधिक पलामू में 44,788, धनबाद में 37,046, बोकारो में 36,517, पूर्वी सिंहभूम में 32,450 और राजधानी रांची में 29,695 लोगों को रोजगार की तलाश है. 

 

किस उम्र के कितने लोगों को चाहिए रोजगार

•    19 साल तकः 32,262, पुरूष- 14,913, महिला- 17346
•    20 से 39 साल तकः 3,18,870, पुरूष- 2,26,466, महिला- 92,388
•    40 से अधिक- 37,377, पुरूष- 30,962, महिला- 6,413

कितने पढ़े लिखे लोगों को है रोजगार की तलाश

क्वालिफिकेशन संख्या
12वीं पास 1,12,432
10वीं पास 1,24,554
डिप्लोमाधारी 14,721
आईटीआई  15,422
माध्यमिक से कम 15,324
अनस्किल्ड 6,647
पोस्ट ग्रेजुएट  16,355
ग्रेजुएट  81,991
डॉक्टरेट 79

 किस जिले में कितनों को है रोजगार की तलाश

साहेबगंज  7,401
पाकुड़  17,495
गोड्डा  13,926
दुमका  11,597
जामताड़ा 9,586
देवघर 5,383
धनबाद 37,046
गिरिडीह  23,012
कोडरमा 7,000
हजारीबाग 9,041
बोकारो 36,517
रामगढ़ 10,449
रांची 29,695
सरायकेला 17,232
पूर्वी सिंहभूम 32,450
चतरा 5,941
पश्चिमी सिंहभूम 18,941
खूंटी 4,164
सिमडेगा 4,231
गुमला 18,531
लोहरदगा 8,534
 लातेहार 6,534
पलामू 44,788
गढ़वा  9,015

 

   
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही