Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में ब्लैक फंगस के 39 मरीज, 47 संदिग्ध, 12 की मौत

Advertisement
Advertisement

Ranchi: राज्य में कोरोना संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस पांव पसार रहा है. झारखंड में ब्लैक फंगस के 86 मामले आए हैं. इसमें 39 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है. जबकि 47 संदिग्ध मिले है. वहीं 12 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. जबकि 8 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं.

रिम्स: ब्लैक फंगस के 8 मरीजों की पुष्टि, 13 संदिग्ध, इलाज के दौरान एक की मौत

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के ओल्ड ट्रामा सेंटर और डेंगू वार्ड में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज चल रहा है.रिम्स के ओल्ड ट्रामा सेंटर में 12 मरीज भर्ती हैं. जिसमें 3 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है. वहीं 9 संदिग्ध हैं. जबकि डेंगू वार्ड में 20 मरीज भर्ती हैं. इनमें पांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है. एक मरीज में वाइट फंगस की पुष्टि हुई है. जबकि 13 संदिग्ध हैं. वहीं 30 मई को इलाज के दौरान गढ़वा के 1 मरीज की मौत रिम्स में हुई है.

इसे भी पढ़ें-कोरोना">https://lagatar.in/extension-of-six-months-in-the-insurance-period-of-health-workers-playing-an-important-role-in-the-war-with-corona/79598/">कोरोना

से जंग में अहम भूमिका निभा रहे स्वास्थ्य कर्मियों के बीमा अवधि में छह माह का विस्तार

184 कोरोना संक्रमित रिम्स में भर्ती

हालांकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है. रिम्स में फिलहाल 194 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा. जिसमें न्यू ट्रॉमा सेंटर के ग्राउंड फ्लोर में 8 मरीज, न्यू ट्रामा सेंटर के फर्स्ट फ्लोर में 23, एनटीसी सेकंड फ्लोर आईसीयू में 21, एनटीसी थर्ड फ्लोर में 13, पेइंग वार्ड में 14, मेडिसिन ICU में 19,मेडिसिन सी2 में 19, सर्जरी आईसीयू में 19, सर्जरी सी2 वार्ड में 15, ऑंकोलॉजी फर्स्ट फ्लोर के आईसीयू में 9, ऑंकोलॉजी सेकंड फ्लोर के आईसीयू में 7 और पार्किंग कोविड अस्पताल में 10 लोगों का इलाज चल रहा है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही