साहिबगंज में 16 डेंगू के मरीज मिले हैं Ranchi : झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया पीड़ितों के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक, राज्य भर में डेंगू के 442 संदिग्ध मरीज मिले हैं. सभी मरीजों ने अपना ब्लड सैंपल जांच करने के लिए दिया. जिसके बाद 39 में डेंगू की पुष्टि हुई है. सबसे ज्यादा 241 संदिग्ध मरीज पूर्वी सिंहभूम में मिले. जांच के बाद 8 में डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं धनबाद में 3, खूंटी में 4, पाकुड़ में 4, रांची में 4, साहिबगंज में 16 डेंगू के मरीज मिले हैं.
ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में ही लगा दिया हेल्थ कैंप [wpse_comments_template]
चिकनगुनिया के 69 संदिग्ध मरीज, पांच में पुष्टि
वहीं राज्य भर में चिकनगुनिया के 69 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इनमें 28 मरीज रांची के हैं. सभी ने अपनी जांच करायी. इनमें पांच में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है. वहीं हजारीबाग में 19 और पश्चिमी सिंहभूम में 22 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/ridiculous-bjp-set-up-a-health-camp-in-hazaribagh-medical-college-itself/">भाजपाने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में ही लगा दिया हेल्थ कैंप [wpse_comments_template]
Leave a Comment