Search

 
 
 

39 सीनियर DSP ट्रेनिंग के बाद भी कर रहे पोस्टिंग का इंतजार

रखंड के 7वें बैच के 39 सीनियर डीएसपी (प्रशिक्षु डीएसपी) को ट्रेनिंग के एक साल बाद भी पोस्टिंग का इंतजार है. वहीं दूसरी ओर 94 बैच के 93 इंस्पेक्टर को डीएसपी के पद पर प्रमोशन देकर उनकी पोस्टिंग भी कर दी गई है.
 

93 जूनियर को मिल गई पोस्टिंग

Sanjeet Yadav

Ranchi : झारखंड के 7वें बैच के 39 सीनियर डीएसपी (प्रशिक्षु डीएसपी) को ट्रेनिंग के एक साल बाद भी पोस्टिंग का इंतजार है. इन्होंने झारखंड पुलिस अकादेमी,  हजारीबाग में एक साल की ट्रेनिंग ली है. साथ ही जिलों में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी लिया है. लेकिन राज्य सरकार ने  अभी तक इनकी कहीं पोस्टिंग नहीं की है. वहीं दूसरी ओर 94 बैच के 93 इंस्पेक्टर को डीएसपी के पद पर प्रमोशन देकर उनकी पोस्टिंग भी कर दी गई है. जबकि ये प्रशिक्षु डीएसपी से जूनियर हैं.

ज्ञात हो कि रामनवमी से पहले 7वें बैच के प्रशिक्षु डीएसपी को पदस्थापित न कर उन्हें झारखंड जागुआर, साइबर व स्पेशल ब्रांच में प्रतिनयुक्त किया गया था. जहां इनकी प्रतिनियुक्ति हुई थी वहां भी प्रशिक्षु डीएसपी ही कहलाते. लेकिन किसी कारण के इनकी पोस्टिंग स्थगित कर गई. जानकारी के अनुसार अभी वर्तमान में इस बैच के 12 डीएसपी को चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान में प्रतिनियुक्त किया गया है. इधर, राज्य सरकार ने फिर से 64 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत करने की लिस्ट तैयार की है. जल्द सभी को डीएसपी में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही