Search

 
 
 

रांची से राजस्थान भेजा जा रहा 3950 किलो डोडा लोड ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार

 
Ranchi :   रांची से राजस्थान भेजा जा रहा 3950 किलो डोडा को पुलिस ने जब्त किया है. जब्त डोडा का बाजार मूल्य करीब 6 करोड़ है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने नामकुम थाना क्षेत्र के हुवागहातू स्कूल के पास से डोडा लदे ट्रक को पकड़ा है. पुलिस ने ट्रक मालिक सह चालक हरपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसएसपी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/84385f68-4f2b-4557-ad2b-77ac325751bc.jpeg"

alt="" width="1200" height="1117" />

ट्रक से राजस्थान भेजा जा रहा था डोडा 

चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि ट्रक में डोडा लोड कर राजस्थान भेजा जा रहा है. इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी को दी गयी. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीण एसपी ने एक टीम का गठन किया. गठित टीम ने छापेमारी की और हुवागहातू स्कूल के पास से 3950 किग्रा डोडा लदे ट्रक को जब्त किया. साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरियाणा निवासी हरपाल सिंह के रूप में हुई है. वह ट्रक मालिक के साथ-साथ ट्रक का चालक भी है. गठित टीम में डीएसपी वन और नामकुम थाना की टीम समेत और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही