Search

 
 
 

झारखंड के 3981 गांवों को मिल रहा प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना का लाभ

 
Ranchi: झारखंड के 3981 गांवों को प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना में शामिल किया गया है. प्रति गांव के विकास योजनाओं के लिए 20 लाख 38 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किये गये हैं. लोकसभा में सांसद सुनील कुमार सिंह के पूछे सवाल पर केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत चतरा संसदीय क्षेत्र के चतरा,  लातेहार एवं पलामू के 256 गांव शामिल किये गये हैं. इसे पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-excellent-performance-by-dps-ranchi-in-jee-mains-adityas-air-rank-26/">रांची:

JEE Mains में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, आदित्य का AIR रैंक 26
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार आदिवासी समाज के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई कल्याणकारी येाजनाएं चला रही है. यही वजह है कि मंत्रालय का बजट 2020-21 में जहां 5494 करोड़ रुपए था, वह इस वित्तीय वर्ष में 53 फीसदी बढ़कर 8451.92 करोड़ किया गया है. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-district-committee-meeting-of-cpi-ml-in-shrirampur-panchayat-village-tour-will-be-taken-out/">गिरिडीह

: श्रीरामपुर पंचायत में भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक, निकाली गी गांव यात्रा

क्या है प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना

प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में 8 प्रमुख क्षेत्रों पर काम किया जाता है. इनमें सड़क संपर्क (आंतरिक और अंतर गांव, ब्लॉक), दूरसंचार संपर्क (मोबाइल, इंटरनेट), स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उप-केंद्र, पेयजल सुविधा, जल निकासी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की योजनाओं पर काम होता है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही