Search

 
 
 

Dhanbad News: बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 399 यात्री, 2.83 लाख वसूला जुर्माना

Dhanbad News: टिकट जांच के दौरान 399 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे. पकड़े गए यात्रियों से रेलवे ने 2,83,710 रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया.
 
टिकट चेक करते टीटी

Dhanbad News: धनबाद मंडल में बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को धनबाद मंडल में सुनियोजित तरीके से मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की गई.

 

टिकट जांच के दौरान 399 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे. पकड़े गए यात्रियों से रेलवे ने 2,83,710 रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया.

इसे भी पढ़ें: 

चेकिंग टीमों ने स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के टिकट एवं यात्रा संबंधी प्राधिकार की जांच की. अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ भी देखने को मिली. रेलवे की कार्रवाई के बाद यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई.

 

धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि टिकट जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म में प्रवेश से पहले वैध टिकट अवश्य लें. साथ ही जिस श्रेणी का टिकट उनके पास है उसी श्रेणी में यात्रा करें. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही