Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस की तीसरी दो दिवसीय बैठक 25-26 अगस्त को मुंबई में

Advertisement
Advertisement
Munbai : खबर है कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) में शामिल विपक्षी दलों की तीसरी दो दिवसीय बैठक 25-26 अगस्त को मुंबई में होगी. बैठक कांग्रेस के समर्थन से शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी के शरद पवार गुट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जायेगी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में INDIA गठबंधन की सभी 26 पार्टियां शामिल होंगी

बैठक में INDIA गठबंधन की सभी 26 पार्टियां शामिल होंगी. याद करें कि बेंगलुरु में 17 और 18 जुलाई को हुई गठबंधन की दूसरी बैठक में सभी पार्टियों ने इसका नाम आईएनडीआईए (INDIA) रखने पर मुहर लगाई थीं. साथ ही तीसरी बैठक मुंबई में किये जाने पर सहमति बनी थी. बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थीं. जान लें कि कांग्रेस के नेतृत्व में 26 विपक्षी दल भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में हराने के लिए एकजुट हुए हैं. पहली बैठक 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में हुई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही