Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंईयां योजना में रांची की 4.31 लाख महिलाओं को मिली 7500 रुपये की सम्मान राशि

Ranchi: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले की 4 लाख 31 हजार 393 महिलाओं को पहली तिमाही (जनवरी, फरवरी और मार्च) की एकमुश्त ₹7500 की सम्मान राशि प्रदान की गई है. यह राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/6-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/7-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

308282 महिलाओं को आधार आधारित भुगतान हुआ

जिला प्रशासन द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 4.31 लाख लाभुक महिलाओं में से 308282 को उनके आधार से लिंक्ड खातों में राशि स्थानांतरित की गई, जबकि शेष 123111 महिलाओं को उनके बैंक खाता विवरण के आधार पर भुगतान किया गया. प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि होली से पहले ही अधिकतर लाभुकों को सम्मान राशि प्राप्त हो जाए. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने जानकारी दी कि अप्रैल 2025 से योजना अंतर्गत केवल उन्हीं लाभुकों को भुगतान किया जाएगा, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक होंगे. उन्होंने सभी लाभुकों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/8-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/9-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बीडीओ व सीओ को सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश

भजंत्री ने जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और अंचल अधिकारियों (सीओ) को निर्देश दिया है कि वे लाभुकों का सत्यापन नियमानुसार जल्द से जल्द पूरा कराएं. शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की शाखा (सीडीपीओ) के साथ समन्वय बनाकर सत्यापन फॉर्म लाभुकों तक पहुंचाने और सत्यापन पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया गया है. डीसी ने विशेष रूप से सभी लाभुक महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि बैंक डिटेल या अन्य संवेदनशील दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें. साइबर ठग अक्सर योजना की राशि के नाम पर ठगी करने का प्रयास करते हैं. ऐसे में सभी को सचेत और जागरूक रहना होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/11-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/12-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें – वक्फ">https://lagatar.in/rahul-gandhi-on-passing-of-waqf-amendment-bill-said-now-rsss-attention-will-turn-towards-christians/">वक्फ

(संशोधन) बिल पास होने पर राहुल गांधी ने, कहा, अब आरएसएस का ध्यान ईसाइयों की ओर जायेगा…

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही