Search

 
 
 

रांची में बैठकर देशभर के लोगों से ठगी करनेवाले 4 गिरफ्तार

 
  • केरल की महिला से 1.12 करोड़ ठगी मामले में रांची से 4 अपराधी गिरफ्तार
  • डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकलने के नाम पर ठगे 1.12 करोड़
Ranchi : केरल के एर्नाकुलम की महिला शोभा मेनन से साइबर अपराधियों ने डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकलने के नाम पर एक करोड़ 12 लाख रुपये एक साल में ठग लिये. ठगी का अहसास होने पर शोभा मेनन ने केरल के एर्नाकुलम में 26 जुलाई 2023 को मामला दर्ज कराया. जांच में जुटी पुलिस को साइबर अपराधियों को सुराग रांची में मिला. केरल की एर्नाकुलम पुलिस ने रांची के सुखदेवनगर थाना की पुलिस और टेक्निकल सेल की मदद से इस ठगी की जांच शुरू की. टेक्नीकल टीम और गुप्तचरों से मिले इनपुट के आधार पर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर से छापेमारी कर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में (1) ज्योतिष कुमार उम्र 23 वर्ष पिता भोला चौधरी, (2) मोहन कुमार उम्र 21 वर्ष पिता विजय ठाकुर, (3) अजीत कुमार उम्र 25 वर्ष पिता अर्जुन चौरसिया और (4) नीरज कुमार उम्र 21 वर्ष पिता कमलेश राय शामिल है. गिरफ्तार अपराधियों में ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार तीनों चकवाई थाना वारीसलिगंज जिला नावादा (बिहार) के रहनेवाले हैं. वहीं नीरज कुमार रांची के किशोरगंज के इरगू टोली बगान चौक का रहनेवाला है. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 45 एटीएम कार्ड, 23 स्मार्ट फोन, 30 बैंक पासबुक एवं करीब एक लाख रुपया नगद तथा बीएमडब्लू सहित तीन बाइक और एक इंडिका कार बरामद की गई.

लॉटरी निकलने के नाम पर लोगों को लेता था झांसे में

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लॉटरी निकलने या अन्य के प्रलोभन देकर झांसा में लेता था और फिर उससे पैसे की ठगी कर लेता था. ये लोग पैसा अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिये विभिन्न राज्यों में जाली कागजातों के आधार पर बैंक अकाउंट खोलवाते हैं. उन्हीं अकाउंट में ठगी का पैसा ट्रांसफर करवाकर रांची के विभिन्न एटीएम से पैसे की निकासी करते हैं. इस गिरोह के कुछ सदस्य विभिन्न राज्यों में अकाउंट खोलवाकर प्रति बैंक अकाउंट बीस हजार रुपये अतिरिक्त लेते हैं. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही