Pakur News: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के महुलपहाड़ी गांव में राशन दुकान में फायरिंग मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है.
जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को महुलपहाड़ी स्थित राशन दुकान में 5-6 अपराधियों ने फायरिंग करते हुए लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था. राशन दुकानदार महेश प्रसाद गुप्ता ने पाकुड़िया थाना में आवेदन पर मामला दर्ज कराया था.
इसे भी पढ़ें:
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि करीब 5-6 अपराधी पाकुड़िया थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे आंगनगड़िया गांव स्थित फुटबॉल मैदान में डकैती की योजना बना रहे हैं.
सूचना के आधार पर SIT ने इलाके की घेराबंदी कर त्वरित कार्रवाई की. पुलिस को देखते ही दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि चार अपराधियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद किया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने राशन दुकान में हुई फायरिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
पुलिस के अनुसार, SIT ने महज पांच दिनों के अंदर राशन दुकान फायरिंग कांड का उद्भेदन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक और बड़ी लूट अथवा डकैती की घटना को भी टालने में सफलता मिली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

