Search

 
 
 

रायपुर कारोबारी की हत्या करने गए अमन साहू गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार, एक बोकारो का रहने वाला रोहित भी है शामिल

 
Ranchi : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोयला कारोबारी की हत्या करने पहुंचे अमन साहू गिरोह का चार अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में बोकारो का रहने वाला रोहित स्वर्णकार के अलावा राजस्थान के पाली का रहने वाला मुकेश कुमार देवेन्द्र सिंह और पप्पू सिंह शामिल है. इन अपराधियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है. ये अपराधी एक बड़े कोयला कारोबारी के द्वारा पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या की प्लांनिग करने के लिए रायपुर पहुंचे थे. पकड़े गये अपराधियों ने स्वीकार किया है कि अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर घटना को अंजाम देते थे. वर्तमान में अमन साहू गैंग को अपराधी मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर ऑपरेट कर रहा है. इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-wrote-a-letter-to-pm-modi-you-are-threatening-to-send-him-to-jail-take-care-of-the-dignity-of-your-post/">तेजस्वी

यादव ने पीएम  मोदी को पत्र लिखा, आप जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं… अपने पद की गरिमा का ख्याल रखें…  

इंटेलीजेन्स इनपुट पर रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई

विश्वसनीय सूत्रों व इंटेलीजेन्स इनपुट के आधार पर अमन साहू के कुछ सदस्यों की रायपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मूव्हमेंट की सूचना पुलिस को मिली थी. आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस के द्वारा 72 घंटे का गोपनीय ऑपरेशन प्लान कर तीन आरोपियों को छत्तीसगढ़ और एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया.

आरोपियों से पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे

आरोपियों ने बताया कि प्लानिंग के तहत मयंक सिंह जो झारखंड के कुख्यात अपराधी अमन साहू गैंग को संचालित करता है, उसने रोहित स्वर्णकार निवासी बोकारो झारखंड को पहले पिस्टल के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर शहर भेजा. इंदौर के सेंधवा से अपने संपर्क के माध्यम से एक पिस्टल और एक मैग्जीन उपलब्ध कराया गया. फिर मयंक ने ही रोहित को पिस्टल लेकर रायपुर पहुंचने को कहा. मयंक सिंह द्वारा राजस्थान के जिला पाली के ग्राम सारन में बैठे पप्पू सिंह को वारदात को अंजाम देने के लिये एक बाइक राइडर की व्यवस्था करने को कहा. पप्पू सिंह ने सारन निवासी मुकेश कुमार भाट और देवेन्द्र सिंह को वारदात के वक्त बाइक चलाने के लिये रायपुर रवाना किया. रोहित स्वर्णकार इंदौर के सेंधवा से पिस्टल लेकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर ट्रेन से रायपुर पहुंचा. इधर मुकेश और देवेन्द्र बस के माध्यम से रायपुर पहुंचे. प्लानिंग के मुताबिक, रायपुर पुलिस के जवान इन्हें चिन्हित करने सादे लिबास में शहर के संभावित स्थलों पर तैनात किये गये. सादे लिबास में पेट्रोलिंग की अलग पार्टियां तैनात की गई. जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें -सारण">https://lagatar.in/saran-election-violence-case-sp-punished-sent-to-police-hq/">सारण

चुनाव हिंसा मामला : SP पर गिरी गाज, पुलिस HQ भेजे गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही