Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

4 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल से मिले डाटा देखकर पुलिस हैरान

Giridih : गिरिडीह एसपी अमित रेणु के निर्देश पर साइबर अपराध के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत रविवार को साइबर थाना को साइबर अपराधियों को लेकर गुप्त सूचना मिली. सूचना को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह साइबर थाना और अहिल्यापुर थाना प्रभारी ने छापेमारी की. गांडेय के रकसकुटो गांव से पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में गांडेय के रकसकुटो गांव के प्रेमचंद मंडल, शिवचरण मंडल, गांडेय के ही मरगोडीह गांव के मिथुन मंडल और जामताड़ा के झेलवा नारायणपुर का आनंद मंडल शामिल है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 18 मोबाइल, 40 सिम कार्ड और दो हजार रुपये नगद बरामद किया है. बताया जाता है कि बरामद सभी सीम कार्ड अलग-अलग कंपनियों के हैं. इसे भी पढ़ें : राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-gave-instructions-to-solve-the-problems-of-tana-devotees/">राज्यपाल

ने टाना भगतों की समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आनंद मंडल पूर्व में भी साइबर अपराध के आरोप में जेल जा चुका है. जांच के दौरान पुलिस को बरामद मोबाइल से इन अपराधियों के खिलाफ साइबर अपराध का इतिहास मिला है. वहीं करीब एक लाख लोगों के बैंक डिटेल्स भी मिले हैं. पुलिस को इन खाता धारकों के अकाउंट से पैसे उड़ाने का बल्क मैसेज भी मिला है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : दुखद">https://lagatar.in/tragic-painful-death-of-4-examinees-coming-after-final-inter-exam-one-referred-to-rims/">दुखद

: इंटर की अंतिम परीक्षा देकर आ रहे 4 परीक्षार्थियों की दर्दनाक मौत, एक रिम्स रेफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही