Search

 
 
 

बेबी देवी बनी आबकारी मंत्री, आज से श्रावणी मेला, देवघर सहित संथाल में दूर होगी बिजली संकट, सेना में मेजर और कैप्टन की भारी कमी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड के दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह में मुख्यमंत्री सोरेन और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने शिरकत की. बेबी देवी को आबकारी मंत्रालय सौंपा गया है. देवघर में मंगलवार 4 जुलाई से श्रावणी मेला की शुरुआत हो गई. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इसका उद्घाटन किया. देवघर सहित पूरे संथाल परगना को अब बिजली संकट से निजात मिल जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपने 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन जरमुंडी और 132 केवी डबल सर्किट लिलो ट्रांसमिशन लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही यह लाइन शुरू हो गई है. भारतीय सेना की तीनों कमान की यूनिटों में मेजर और कैप्टन स्तर के अधिकारियों की भारी कमी है. इसे दूर करने के लिए विभिन्न मुख्यालयों में स्टाफ अधिकारियों की पोस्टिंग कम करने की तैयारी की जा रही है. ऐसे पदों पर री-एंप्लॉयड अधिकारियों की नियुक्ति पर विचार किया जा रहा है. सेना ने हाल ही में इस संबंध में विभिन्न कमांडों से जानकारी मांगी है.   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-4.jpg"

alt="" width="1043" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-4.jpg"

alt="" width="1537" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-3.jpg"

alt="" width="1537" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-4.jpg"

alt="" width="1537" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-3.jpg"

alt="" width="1537" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-6.jpg"

alt="" width="1537" height="1240" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही