Search

 
 
 

रामगढ़ : बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक जब्त

 
Ramgarh : पतरातू पुलिस ने बाइक चोरी और बिक्री करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छानबीन कर चोरी की छह बाइक को भी जब्त किया है. मंगलवार को रामगढ़ एसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को चोरी की बाइक पर दो चोरों के रांची से पतरातू आने की सूचना मिली थी. जिसपर पतरातू पुलिस ने खलारी-टेरपा रोड में चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के क्रम में बिना नंबर की बाइक पर दो युवक पहुंचे, जो पुलिस को देख भागने लगे. जवानों ने खदेड़कर दोनों युवकों को पकड़ा और बाइक जब्त कर ली. पकड़े गये युवकों की पहचान बुढ़मू थाना क्षेत्र के ईचापिड़ी निवासी शोएब मलिक और पतरातू थाना के टेरपा निवासी शिवशंकर प्रजापति के रूप में की गई. पूछताछ के क्रम में दोनों ने रांची और आसपास के क्षेत्र में बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इस दौरान उन्होंने टेरपा के रहनेवाले आनंद कुमार साव और शिवम कुमार साव का नाम पुलिस को बताया. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. छानबीन में पुलिस ने शिवशंकर प्रजापति के पास से तीन, आनंद साव के पास से एक और शिवम कुमार के पास से एक चोरी की बाइक बरामद की है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही