Search

 
 
 

मनीष जायसवाल के आवास पर पहुंचे अमर बाउरी समेत 4 विधायक, चुनावी तैयारी पर की मंत्रणा

 
Hazaribagh : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के हजारीबाग स्थित आवास पर झारखंड प्रदेश के भाजपा विधायक दल के नेता सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, गोड्डा विधायक अमित मंडल और हटिया विधायक नवीन जायसवाल पहुंचे. भाजपा के सभी विधायकों ने हजारीबाग के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल से चुनावी मंत्रणा की और आगे की चुनावी रणनीति पर विशेष चर्चा की. मनीष जायसवाल के आवास पहुंचने पर सभी विधायकों का भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया. सभी भाजपा विधायकों ने एकस्वर में कहा कि एनडीए के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल हजारीबाग से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे. इसे भी पढ़ें : सुपौल">https://lagatar.in/supaul-a-part-of-bakour-bridge-being-built-for-rs-1200-crore-broke-many-workers-injured-more-than-40-feared-buried-rescue-continues/">सुपौल

: 1200 करोड़ से बन रहे बकौर पुल का एक हिस्सा टूटा, एक मजदूर की मौत, कई के दबे होने की भी आशंका, रेस्क्यू जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही