Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा मुठभेड़ में घायल 5 लाख का इनामी नंदकिशोर यादव समेत 4 नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Palamu: चतरा के लावालौंग मुठभेड़ में घायल हुए इनामी नक्सली नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया समेत चार नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से इंसास समेत कई हथियार पुलिस ने बरामद किए हैं. नंदकिशोर यादव को सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में गोली लगी थी. वह पलामू के पिपराटांड़ और पांकी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अपना इलाज करवा रहा था. इसे भी पढ़ें - जो">https://lagatar.in/trump-lashed-out-to-joe-biden-said-i-am-innocent-a-conspiracy-is-being-hatched-to-stop-me-from-contesting-presidential-election/">जो

बाइडन, न्यायाधीश पर बरसे ट्रंप, कहा, मैं निर्दोष हूं, राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश रची जा रही है

सूचना के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

नक्सलियों के इलाज कराने की जानकारी पलामू पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया था. सर्च अभियान के क्रम में पुलिस ने नंदकिशोर यादव उर्फ ननकूरिया को इंसास राइफल के साथ गिरफ्तार किया है. नंदकिशोर यादव माओवादियों का सब जोनल कमांडर है और झारखंड की सरकार ने उसपर पांच लाख का इनाम रखा हुआ है.

एक साथ पांच इनामी माओवादी मारे गए थे

सुरक्षा बलों ने सोमवार को लावालौंग थाना क्षेत्र स्थित ग्रहे जंगल में 25 लाख के दो इनामी नक्सली समेत 5 माओवादियों को मार गिराया था. मुठभेड़ चतरा-पलामू सीमा पर हुई. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई. मुठभेड़ में गौतम पासवान समेत पांच नक्सली मारे गये थे. मारे गये नक्सलियों में 25-25 लाख रुपये के दो व 5-5 लाख रुपये के तीन इनामी नक्सली शामिल हैं. मारे गये नक्सलियों में भाकपा माओवादी के सैक सदस्य गौतम पासवान व चार्लिस उरांव शामिल था. मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सोमवार डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह लावालौंग पहुंचे थे. उन्होंने सबसे पहले जवानों का हौसला बढ़ाया. मौके पर उन्होंने कहा कि आज एक ऐतिहासिक सफलता मिली है. इससे सुरक्षा बलों का मनोबल काफी बढ़ा है. गौतम पासवान दुर्दांत नक्सली थे. इसे भी पढ़ें -निलम्बित">https://lagatar.in/charges-framed-against-suspended-ias-pooja-singhal-on-10th-hearing-completed/">निलम्बित

IAS पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप गठन 10 को, सुनवाई पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही