Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में 24 अप्रैल को कोरोना के 4 नए मरीज मिले. इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. पिछले एक सप्ताह में 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी, जिनमें 2 स्वस्थ हो चुके हैं. जिला रोग नियंत्रण के प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि नए मरीजों में धनबाद के जोड़ा फाटक, अजंता पड़ा, गांधी रोड, महावीर मंदिर व लॉ कॉलेज के पास अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं. इनकी उम्र 22 से 45 वर्ष के बीच बताई गई. उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को डॉक्टरों की सलाह के बाद होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fighting-between-the-contractor-and-the-villagers-in-the-construction-of-drain-in-lodna-2-injured/">धनबाद
: लोदना में नाली निर्माण में ठेकेदार व ग्रामीणों में मारपीट, 2 घायल [wpse_comments_template]
धनबाद में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव मिले, मरीजों की कुल संख्या 17 पहुंची

Leave a Comment