Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बूथ से लेकर जिला स्तरीय कमेटी को सुदृढ़ करने का निर्णय समेत लातेहार की 4 खबरें

Advertisement
Advertisement

मोदी के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील

Latehar : भारतीय जनता पार्टी, लातेहार का एकदिवसीय कार्यशाला शहर के होटल ब्लिस में जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में बतौर जिला संगठन प्रभारी मुकेश सिन्हा व बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सह प्रदेश चुनाव प्रबंधक मृत्युंजय मौजूद थे. कार्यशाला को संबोधित करते हुए मृत्युंजय ने कहा कि अगले वर्ष लोकसभा का चुनाव है. हमें अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है. उन्होंने पीएम मोदी के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने एवं बूथ से लेकर जिला स्तर की कमेटी को सुदृढ़ बनाने की बात कही. कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतकर आयेगी. संगठन प्रभारी सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत की ख्याति पूरे विश्व में बढ़ी है. भारत अपना खोया स्वाभिमान फिर से प्राप्त कर रहा है. जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि लातेहार जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का परचम लहरायेगा. उन्होंने कहा कि आज के दिनों में जिले में भाजपा और अधिक सशक्त होकर उभरी है. इससे पहले कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज सिंह व धन्यवाद ज्ञापन वंशी यादव ने किया. मौके पर पूर्व विधायक सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रकाश राम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, लाल कौशलनाथ शाहदेव, लाल अमित नाथ शाहदेव, राकेश कुमार दुबे, सुशील कुमार अग्रवाल, सीतामणी तिर्की, निशांत, कल्याणी पांडेय, मंजू देवी, सरोज देवी समेत कई भाजपाई मौजूद थे.

बीएस कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/12-38.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय में राष्ट्रीय रक्तदान पखवाड़ा के तहत शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. पीके तिवारी ने कहा कि रक्तदान महादान है. आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बच सकती है. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य स्वस्थ्य रहता है. हर एक स्वस्थ्य व्यक्ति हर तीन महीने के अंतराल में रक्तदान कर सकता है. उन्होंने कहा कि यह एक भ्रम है कि रक्तदान करने का कोई दुष्प्रभाव पड़ता है. उन्होंने छात्र व छात्राओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की. शिविर में कुल सात युनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान करने वालों में पुष्पा कुमारी, पूनम कुमारी, सपना कुमारी, गुलनाज परवीन, अजय भुइयां, हरि शिवम गंझू व अनिल होरो शामिल रहा. रक्तदान करने वाले छात्र व छात्राओं में उपहार भेंट किया गया.

बिनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाना है : अमित पांडेय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/14-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि जिस उद्देश्य से झारखंड का निर्माण किया गया था, वह आज भी पूरा नहीं हुआ है. विनोद बाबू के सपनों का झारखंड बनाने के लिए आजसू आज भी संघर्ष कर रहा है. पांडेय शनिवार को आजसू कार्यालय में स्व. विनोद बिहारी महतो की 100वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. पांडेय ने आगे कहा कि विनोद बाबू एक भारतीय वकील और कुशल राजनीतिज्ञ थे. वे 1980, 1985 व 1990 में बिहार विधानसभा के तीन बार सदस्य और 1991 में झारखंड गिरिडीह से लोकसभा के सदस्य रहे. उन्हें समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए जाना जाता है. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय क्रांति लायी. उन्होंने भारत की राजनीति को एक नई दिशा देने में भी उल्लेखनीय योगदान दिया. हम उनके योगदानों को नहीं भूला सकते हैं. उन्होंने पढ़ो, लड़ो और आगे बढ़ों का नारा बुलंद किया था. इससे पहले स्व. विनोद बाबू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि की गयी. मौके पर जिला प्रवक्ता नीतेश पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, राकेश सिंह, दीपक कुमार दुबे, सचिन कुमार, रितेश कुमार, गफ्फार अंसारी, राजेंद्र सिंह, पवन सिंह व सुजीत कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

दो अलग-अलग दुर्घटना में चार लोग घायल 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/15-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चंदवा : शनिवार को चंदवा में दो अलग-अलग दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदवा के किता के रहनेवाले महेंद्र भगत पिता स्व. शिव भगत अपने पुराने सेवानिवृत्त मित्र शिक्षक चंद्रदेव सिंह विश्रामपुर पलामू के साथ अपने पुराने घर किता गये हुए थे. वहीं से लौटने के क्रम में मेनोनाईट मिशन चंदवा के नजदीक उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दोनों घायल हो गए. वहीं दूसरी घटना चंदवा लोहरदगा रोड में अपापी बाइक से गिरकर गुंजन कुमार सिंह पिता लक्ष्मी सिंह गणेशपुर पलामू और उनके रिश्तेदार राजा कुमार सिंह पिता नवल सिंह औरंगाबाद घायल हो गए. ये दोनों घाघरा गुमला अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. जानकारी के अनुसार आगे चल रही स्कॉर्पियो के द्वारा अचानक ब्रेक लगाने की वजह से गुंजन ने डिस्क ब्रेक जोर से मार दिया. जिससे उनकी बाइक स्क्रेट कर गई और दोनों घायल हो गए. चारों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में डॉक्टर मनोज की देखरेख की गई. गंभीर रूप से घायल महेंद्र भगत एवं गुंजन को सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cms-letter-to-ed-no-action-should-be-taken-until-the-case-is-pending-in-the-high-court/">CM

का ED को पत्र : मामला जब तक हाईकोर्ट में लंबित, तब तक न की जाए कोई कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही