Dhanbad : बीसीसीएल के कोयला उत्पादन में सितंबर में गिरावट आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीसीसीएल का प्रतिदिन का उत्पादन एक लाख टन से अधिक रिकॉर्ड किया जाता था, वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार कंपनी में सोमवार को 91126 टन कोयला का उत्पादन हुआ. लगातार बेहतर उत्पादन की बदौलत शीर्ष स्थान पर काबिज बरोरा को भी ब्लॉक दो एरिया ने पीछे छोड़ दिया. स्टैटिक डाटा के अनुसार बरोरा एरिया ने एक दिन में 15 हजार एक टन कोयला उत्पादन किया. वहीं ब्लॉक दो एरिया 15122 टन उत्पादन कर फिलहाल बीसीसीएल में नंबर एक स्थान पर पहुंच चुका है. इसके अलावा लोदना एरिया प्रतिदिन 14 हजार टन व कुसुंडा एरिया 13 हजार टन से अधिक कोयला उत्पादन कर क्रमश: तीसरे व चौथे स्थान पर हैं.
IPS को मिला अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार [wpse_comments_template]
सीएसआईआर का 83वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
Dhanbad : केंद्रीय खनन और ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीआईएमएफआर) ने मंगलवार को सीएसआईआर का 83वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर संस्थान में कई कार्यक्रम हुए. सीएसआईआर-सीआईएमएफआर के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने देश के विकास में सीएसआईआर के योगदान पर प्रकाश डाला. विशेष रूप से खनन प्रौद्योगिकियों को उन्नत करने में संस्थान की भूमिका को रेखांकित किया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी हैदराबाद के निदेशक प्रो. बुडाराजू श्रीनिवास मूर्ति शरीक हुए. उन्होंने नवाचार, सहयोग और आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर जोर दिया. विचारों में स्वत्रंता, नवाचार के लिए सहायक वातावरण बनाने और वैश्विक साझेदारी के विस्तार की महत्ता पर चर्चा की. इससे पहले सीएसआईआर-सीआईएमएफआर व आईआईटी हैदराबाद के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया. इस सहयोग का उद्देश्य शैक्षणिक आदान-प्रदान और संयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देना है ताकि तकनीकी उन्नति को प्रोत्साहित किया जा सके. एनटीपीसी के निदेशक (ऑपरेशंस) रवींद्र कुमार ने सीएसआईआर-सीआईएमएफआर की विभिन्न परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की. शोध परिषद के अध्यक्ष प्रो. डीडी मिश्रा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स में प्रगति का आह्वान किया और नवाचार, अनुसंधान व विकास (आरएंडडी) और अनुसंधान कार्यक्रमों के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया.ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियां
Dhanbad : धनबाद के सहयोगी नगर स्थित वृद्धजनों के आश्रय स्थल ओल्ड एज होम में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि धनबाद के अवर न्यायाधीश सह डालसा के सचिव राकेश रौशन, धनबाद जिला समाज कल्याण विभाग की पदाधिकारी अनीता कुजूर समाज कल्याण विभाग नियाज अहमद समेत धनबाद के कई समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने ओल्ड एज होम पहुंचकर वहां रहने वाले बुजुर्गों के साथ खुशियां बांअ. उन्हें माला पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. न्यायाधीश राकेश रोशन ने कहा आज बुजुर्गों के सम्मान का दिन है. सभी वृद्ध जनों को अपने घर में भरपूर मान-सम्मान, प्यार व सेवा मिला. लेकिन समाज में कई ऐसे बेटे हैं जो अपने माता-पिता को इस हालत में छोड़ चुके हैं. यह अनुचित है. मौके पर जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी डॉ मंजू दास, डीपीसी रेखा सिंह, लालदेव रजक, नीतू तिवारी, ऋतु गुप्ता, रंजना सिंह, नम्रता गुप्ता, पंख एक उड़ान की पिंकी गुप्ता, गायत्री गुप्ता, सोनी वर्मा, कल्पना रंजन, श्रुति गुप्ता, रवि कुमार, शशि शेखर गुप्ता, सुधा गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, रिंकू, आदि उपस्थित थे.को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर विजयी
Dhanbad : धनबाद कोल बोर्ड इम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी का चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया. मतों की गिनती शाम 5 बजे शुरू हुई. अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर चौहान विजयी हुए. उन्होंने 34 मतों के अंतर से जीत दर्ज की.सचिव पद पर कृष्ण कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर छोटू राम निर्वाचित हुए. इसके अलावा 9 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए. चुनाव 37 चुनाव पदाधिकारी की देखदेख में संपन्न हुआ. मतदान के लिए 8 बूथ बनाए गए थे. प्रत्येक बूथ पर 550 मतदाताओं को बांटा गया था. कार्यकारिणी सदस्य कंचन कुमारी, जैनब खातून, चंद्रकला, दिलीप कुमार, रेखा देवी, समेत सभी पदाधिकारियों-कर्मचारियों को बहुजन समाज पार्टी के अभय कुमार ने शुभकामनाएं दी. यह भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/two-ips-got-extra-in-addition-to-their-work/">दोIPS को मिला अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार [wpse_comments_template]
Leave a Comment