Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में पकड़े गए 4 लोगों से हुई पूछताछ, समन पर नहीं हुआ कोई उपस्थित

Ranchi: झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले को लेकर ईडी ने पकड़े गए चार लोगों से सोमवार को पूछताछ की. इन चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर ईडी ने पूछताछ शुरू की है. ईडी की टीम सोमवार की दोपहर रांची जेल से सभी आरोपियों को ईडी के जोनल ऑफिस लेकर आई. जिनमें बांग्लादेशी नागरिक रॉनी मंडल, संदीप चौधरी के अलावा भारत में उनके सहयोगियों पिंटू हलधर और पिंकी बासु मुखर्जी शामिल थे. शुरुआती पूछताछ में सभी ने बांग्लादेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए बंगाल व झारखंड के शहरों में भेजने की पुष्टि की है. रॉनी मंडल व संदीप चौधरी भारत कैसे आए, उनके असली नाम क्या हैं, इसे लेकर भी ईडी जांच कर रही है.

समन पर नहीं हुआ कोई उपस्थित

ईडी ने बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में फरार चल रही मनीषा राय के करीबी पाकुड़ के अलताफ, रांची में बांग्लादेशी युवतियों के जमानतदार चार लोगों को समन भेजा था. लेकिन सोमवार को कोई ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ था. ऐसे में ईडी ने सभी को दुबारा समन भेजने का फैसला लिया है. अलताफ व मनीषा राय के बीच फोन पर सैकड़ों बार बातचीत हुई थी. मनीषा बांग्लादेश से भेजी जाने वाली लड़कियों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराती थी. इसके बाद उन्हें रांची समेत अन्य जगहों पर भेजा जाता था. इस मामले में रांची के होटल संचालक शैलेंद्र से भी पूछताछ होनी है. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/rahul-gandhis-press-conference-a-masterclass-of-hypocrisy-bjp-says-remember-his-track-record/">भाजपा

ने कहा, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पाखंड की मास्टरक्लास, अपने ट्रैक रिकॉर्ड को याद करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही