Search

सड़क हादसे में पलामू जिला भाजपा अध्यक्ष समेत 4 लोग घायल

हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, आलोक वर्मा (भोलू), शुभम गुप्ता व वाहन चालक घायल हो गए. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
 
Medininagar : मेदिनीनगर-रांची मुख्य पथ पर लातेहार जिले के मनिका स्थित डिग्री कॉलेज के समीप मंगलवार की शाम करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया. दुर्घटना में पलामू जिला भाजपा अध्यक्ष अमित तिवारी समेत चार लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने क्रेटा कार से जा रहे थे. तभी किसी बड़े वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी.

हादसे में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, आलोक वर्मा (भोलू), शुभम गुप्ता व वाहन चालक घायल हो गए. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टरों के अनुसार चालक को मामूली चोट आई है, जबकि शुभम गुप्ता के सिर में चोट लगी है. अन्य घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही