Search

 
 
 

रांची रेल मंडल के 4 RPF जवान DG इंसाइनिया अवॉर्ड से सम्मानित

 
Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए DG इंसाइनिया अवॉर्ड  से सम्मानित किया गया है. इस वर्ष देशभर से कुल 201 अधिकारियों और जवानों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है. इस सम्मान के अंतर्गत रांची रेल मंडल के चार जवानों ने भी अपनी जगह बनाई है. अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और यात्रियों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन जवानों की सराहना की जा रही है. सम्मानित होने वाले जवानों के नाम इस प्रकार हैं
  • अशोक कुमार सिंह – सहायक सुरक्षा आयुक्त, RPF रांची
  • लाल बहादुर – निरीक्षक, अपराध शाखा, रांची
  • शक्ति सिंह – सहायक उपनिरीक्षक, RPF रांची
  • कल्पना कुमारी – महिला प्रधान आरक्षी, लोहरदगा
इन सभी अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा, विशेषकर महिला यात्रियों की सहायता और स्टेशन परिसरों में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है. आरपीएफ के महानिदेशक (DG) ने इस अवसर पर कहा कि इन जवानों की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण अन्य सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. ऐसे सम्मान से न केवल इन कर्मियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि अन्य जवानों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलती है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही