Search

 
 
 

बीएसएनएल को 66 जगहों पर 15 दिनों में मोबाइल टॉवर लगाने का निर्देश समेत संथाल की 4 खबरें

 
Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने लोकसभा चुनाव के दौरान मोबाइल कनेक्टिविटी को लेकर शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क के अभाव में चुनावी प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है. उन्होंने बीएसएनएल को बोरियो, मंडरो, तालझारी व साहिबगंज में चिह्नित 66 जगहों पर 15 दिनों के भीतर टॉवर लगाने का निर्देश दिया. साथ ही पंचायत कर्मियों को टॉवरों की रिपोर्ट समय-समय पर देने को कहा. मौके पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, नगर परिषद प्रशासक सोमा खंडैत समेत मोबाइल कंपनी बीएसएनएल, जिओ व एयरटेल के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

डीसी ने कार्यालयों का किया निरीक्षण

Sahibganj : साहिबगंज के डीसी हेमंत सती ने शनिवार को समाहराणाल स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने डीटीओ, खनन, निर्वाचन सहित अन्य कार्यालयों में जाकर जांच-पड़ताल की. संचिकाओं के संधारण, साफ-सफाई व अन्य बिंदुओं पर अधिकारियों व संबंधित कर्मियों का दिशा-निर्देश दिए. डीटीओ विष्णु देव कच्छप को वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा.

मां के साथ नहाने गया बच्चा गंगा में डूबा 

Sahibganj : राजमहल थाना क्षेत्र नौगच्छी गंगा घाट पर गंगा में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह की है. बच्चा अपनी मां के साथ गंगा स्नान करने गया था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. बताया गया कि नौगच्छी निवासी संजय मंडल की पत्नी अपने 5 वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार को लेकर गंगा स्नान करने गई थी. अर्पित गंगा तट पर खेलते हुए गहरे पानी में चला गया. आसपास के लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़े और बच्चे को बाहर निकाला. आनन-फानन में उसे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच-पड़ताल की. बच्चे की मौत से मां समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

पथरगामा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर व हाइवा जब्त

Pathargama (Godda) : गोड्डा जिले के पथरगामा प्रखंड में बालू की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. पथरगामा थाना प्रभारी अभिनव आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरा रजौन मोड़ के समीप अवैध बालू लदे हाइवा को, जबकि गांधीग्राम के समीप एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया. दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना ले गई. पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओ में हड़कंप मच गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही