Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संथाल की 4 खबरें : शहीद का शव अरुणाचल से पहुंचा पथरगामा, दी गई सलामी

Pathargama (Godda) : पथरगामा थाना क्षेत्र के घुटिया लतौना गांव निवासी सेना के जबान देवान किस्कू की भारत-चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया. शहीद देबान किस्कू का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचा. सेना के जवानों ने उसे सलामी दी. साथ ही कई अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके बाद पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. देबान किस्कू की मौत बुधवार को हुई थी. उनका शव सेवा के विमान से  दिल्ली होते हुए रांची और वहां से सड़क मार्ग से एंबुलेंस के जरिए पैतृक गांव लाया गया. शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. श्रद्धांजलि देने वालों में स्थानीय विधायक अमित मंडल व अन्य गणमान्य लोग शामिल थे.

12 वर्ष से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Godda :  गोड्डा नगर थाना की पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी मालटोला गांव निवासी युवक उत्तम मंडल को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. उसके खिलाफ नगर थाना 2 जनवरी 2012 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था. वारंट का तमिला करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/चर्च.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Lalmatia : ललमटिया प्रखंड के गुरुद्वारों में गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा हुई. प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए और अपने गुनाहों के लिए प्रभु यीशु से क्षमा मांगी. डकैता, ललमटिया, बडा सिमडा, कुसुमधाटी सहित अन्य गिरजाघरों में विशेष अनुष्ठान हुए. बडा सिमडा चर्च मे फादर अगसटीन ने बताया कि प्रभु यीशु मानवता की सेवा के लिए क्रूस पर चढ़ गए. उन्होंने समाज में सभी वर्गों के बीच प्रेम का संदेश दिया था.

60 दिन में हेमंत के खिलाफ सबूत नहीं खोज पाई ईडी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/हेमलाल.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Sahibganj : झामुमो नेता और पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने शुक्रवार को विपक्षी भाजपा पर जमकर निशाना साधा. साहिबगंज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के 60 दिन हो गए, लेकिन ईडी उन पर अभी तक कोई आरोप सिद्ध नहीं कर पाई है. इससे यह साबित होता है कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत जेल में डाला गया है. अब खुल कर बात सामने आ रही है कि चुनाव तक उनको अंदर रखने की साजिश रची गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही