Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर IHM में लगाये गये 40 फलदार पौधे

Ranchi : होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) रांची में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. संस्थान परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन उद्यान निदेशालय और होटल रेडिसन ब्लू के सहयोग से हुआ. इसमें आम,कटहल, अमरूद, सिरिस, बेल, कचनार, महोगनी, गुलमोहर आदि के 40 फलदार पौधे लगाये गये. प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से गर्मी बढ़ रही है. धरती के तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है.लेकिन इससे बचने के लिए हमें एसी या कूलर की आवश्यकता नहीं है, बल्कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की जरूरत है. रेडिसन ब्लू महाप्रबंधक हेमंत मेहता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कर हम स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं. इसके लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है. पेड़-पौधों की देखभाल करना भी जरूरी है, ताकि आनेवाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित माहौल वातावरण तैयार हो सके. मौके पर रामचंद्र राव, आनंद सेठ, पिनाकी, कन्हैया कुमार, आकाश, विकास त्रिपाठी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -नशा">https://lagatar.in/if-you-are-negligent-in-taking-action-against-drug-trade-then-you-will-be-punished-dgp-will-review-tomorrow/">नशा

कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही की तो गिरेगी गाज, डीजीपी कल करेंगे समीक्षा

उत्साह के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

अघोर पथ नागरिक मंच ने फलदार पौधे लगाकर बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. अघोर पथ (रांची बड़ा तालाब, पश्चिम) के मुहल्ले के सहयोग से राजधानी में पीपल, मोहगनी, कोईनार, गुलमोहर और कंडेल के पौधे सगाये गये. लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. बरसात में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लिया. मौके पर विक्रम शाहदेव, ब्रिजनंदन प्रसाद, राजेश साहू, राजू गुप्ता, मनोज उरांव, नागमनि शाहदेव, अमित कश्यप, आंचल शिशु आश्रम के बच्चे सहित संतोष उरांव मौजूद थे.

बोड़ेया सोहराई जतरा स्थल पर लगाये गये पौधे

कांके प्रखंड के बोड़ेया पंचायत के मुखिया सोमा उरांव और वन विभाग के सहयोग से बोड़ेया जतरा स्थल पर दर्जनों पौधे लगाये गये. लोगों को बताया गया कि पेड़ों की अधिक कटाई से आज पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है. पृथ्वी भी धीरे धीरे गर्म हो रही है.इसे रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पांच-पांच पौधे लगाना चाहिए, तभी पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा.आज आदिवासी समाज के कारण पर्यावरण सुरक्षित है, क्योंकि आदिवासी समाज शुरू से जल,जंगल और जमीन की रक्षा करता आ रहा है.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर फॉरेस्टर शेखर तिग्गा, वन अधिकारी शिवनारायण महतो, घनश्याम महतो, संजय नायक, सुनील कच्छप, प्रेम शंकर आलोक, जलसहिया मालती देवी, पंचायत समिति सदस्य अमर तिर्की, अनिता गाड़ी, विश्वकर्मा पहान, रवि बिनहा, निर्मला लकड़ा, सोमेश टोप्पो आदि मौजूद थे. इसे भी पढे़ं -बालू">https://lagatar.in/sand-smugglers-paralyzed-the-police-snatched-jcb-and-seized-it-fir-against-hiwa-somen-nepal/">बालू

तस्करों ने पुलिस को बनाया पंगू, छीन ले गए जब्त JCB व हाइवा, सोमेन, नेपाल समेत 22 पर FIR
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही