Search

 
 
 

40 JAS अधिकारी बने IAS, भ्रष्टाचार के आरोपी गोपालजी तिवारी को भी प्रोन्नति

 
Ranchi: भ्रष्टाचार के आरोप का सामना कर रहे गोपालजी तिवारी सहित झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नत हो गए हैं. गोपालजी तिवारी को 2020 के खाली कोटे से आईएएस में प्रोन्नति दी गयी है. इसे लेकर केंद्रीय कार्मिक प्रशासनिक, सुधार मंत्रालय ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है. इससे पहले राज्य सरकार ने झाप्रसे के 120 अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति देने की सिफारिश संघ लोक सेवा आयोग से की थी. इसे पढ़ें-बाइक">https://lagatar.in/bike-and-police-van-collide-youth-burnt-alive-under-the-bus-policemen-kept-making-videos/">बाइक

और पुलिस वैन में टक्‍कर, बस के नीचे जिंदा ज’ला युवक, पुलिसवाले बनाते रहे वीडियो
बता दें कि कभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ओएसडी रहे गोपालजी तिवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने तिवारी के खिलाफ PE दर्ज किया था. बाद में ACB ने प्राथमिकी दर्ज करने की सरकार से अनुमति मांगी थी, जिस पर अनुमति नहीं मिली थी. राज्य में IAS के कुल 40 पद रिक्त थे. नियम के तहत सरकार ने UPSC को 120 अधिकारियों की सूची भेजी थी.

2019 ,2020 और 2021 की रिक्तियों के कोटे में मिली प्रोन्नति 

झाप्रसे के जिन 40 अधिकारियों को आईएएस में प्रोन्नति दी गयी है, उन सभी को 2019 ,2020 और 2021 की रिक्तियों के कोटे में प्रोन्नति मिली है. प्रोन्नत हुए अधिकारियों की फाइल अब मुख्यमंत्री के पास भेजी जाएगी. सीएम की सहमति के बाद सभी प्रोन्नत अधिकारियों की पोस्टिंग होगी. इसे भी पढ़ें-केरल">https://lagatar.in/human-sacrifice-in-kerala-womens-bodies-were-cut-into-small-pieces-blood-was-sprinkled-on-walls/">केरल

में मानव बलि : महिलाओं के शवों के छोटे-छोटे टुकड़े किये गये, खून को दीवारों और फर्श पर छिड़का गया

साल 2019 की नियुक्ति से ये अधिकारी बने आईएएस

नेसार अहमद, रवि रंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, मनोज जयसवाल, अनिल कुमार सिंह, हरी कुमार केशरी, जग बंधु महथा, बिंदेश्वरी ततमा, इंदु रानी, अरुण वाल्टर सांगा, दशरथ चंद्र दास, सुमन कैथरिन किस्पोट्टा, बालकिशुन मुंडा, लालचंद डांडेल, गायत्री कुमारी.

साल 2020 की नियुक्ति से ये अधिकारी बने आईएएस 

नागेंद्र कुमार सिन्हा, नेल्सन एयोन बागे, शशि प्रकाश झा, अंजनी कुमार मिश्रा, संजय बिहारी अम्बष्ठ, अंजनी कुमार दुबे, अमित प्रकाश, गोपालजी तिवारी, शेखर जमुआर, संजय कुमार, अरविंद कुमार, राजू रंजन राय, पवन कुमार, अनिल कुमार.

साल 2021 की नियुक्ति से ये अधिकारी बने आईएएस

मनमोहन प्रसाद, कुमुद सहाय, शशि भूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, पूनम प्रभा पूर्ति, मनोहर मरांडी, अमल कृष्ण सत्यजीत, ज्ञानेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह, अभय नंदन अम्बष्ठ को प्रोन्नति मिली है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही