Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अप्रैल से जुलाई तक 40 लाख शादियां, 5 लाख करोड़ का होगा कारोबार, सुधरेगी अर्थव्यवस्था!

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : 14 अप्रैल के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जायेगा. जो जुलाई महीने तक चलेगा. इस बार शादियों के लिए 42 दिन की लगन है. ऐसे में कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने दावा किया है कि 42 दिन के लग्न में देशभर में करीब 40 लाख शादियां होंगी.  इतना ही नहीं इस सीजन में लगभग 5 लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार भी होगा. जिससे सुस्तट अर्थव्य वस्थाख को दोबारा रफ्तार मिलने की उम्मीगद है. यानी 42 दिनों के शादियों के लग्न से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा.

पूरी तरह से प्रतिबंध हटने के बाद व्यापारियों के लिए पहला मौका

खंडेलवाल ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह प्रतिबंध लगाया था. पूरी तरह से प्रतिबंध हटने के बाद यह पहला मौका होगा जब व्यािपारियों में अपने नुकसान की भरपाई करने की उम्मीवद जगी है. पिछले दो वर्षों में कोरोना, सरकार द्वारा लगाये गये प्रतिबंध और शादियों के कम मुहूर्त होने के कारण बहुत कम शादियां हुई थीं. अगर शादियां हुई भी तो बहुत छोटे पैमाने पर हुई थी. एक लम्बे अर्से के बाद शादियों का मुहूर्त 43 दिन है. इसे भी पढ़े : विधायक">https://lagatar.in/mla-manish-jaiswal-mentions-for-early-hearing-of-the-petition-has-petitioned-against-the-ban-on-dj/">विधायक

मनीष जायसवाल ने याचिका की जल्द सुनवाई के लिए किया मेंशन, DJ पर रोक के खिलाफ की है याचिका

50 हजार शादियां में खर्च होंगे 1-1 करोड़ रुपये

कैट के राष्ट्रीदय अध्य क्ष बीसी भरतिया ने दावा किया है कि देश में होने वाली 40 लाख शादियों में से करीब 50 हजार शादियां ऐसी होंगी, जिसमें प्रत्येयक शादी में एक-एक करोड़ रुपये से ज्यांदा खर्च होंगे. इसके अलावा लगभग 5 लाख शादियां ऐसी होंगी, जहां प्रत्येक शादी में लगभग एक लाख खर्च किये जायेंगे. इसी तरह 10 लाख अन्यथ शादियों में से प्रत्येिक में 5-5 लाख रुपये और 10 अन्य शादियों में प्रत्येोक में 10-10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसे भी पढ़े : सपा">https://lagatar.in/babas-bulldozer-ran-at-sp-mlas-petrol-pump-had-said-smoke-will-not-shoot-out-of-our-guns/">सपा

विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बाबा का बुलडोजर, कहा था, हमारी बंदूकों से धुआं नहीं गोली निकलेगी…पड़ा भारी

अगले तीन महीने में शादियों में खर्च होंगे 5 लाख करोड़

इतना ही नहीं 5 लाख ऐसी भी शादियां होंगी जहां प्रत्ये क में 15 लाख रुपये खर्च होंगे. जबकि 5 लाख अन्य् शादियों में 20-20 लाख रुपये खर्च किये जाने का अनुमान है. 4 लाख शादियां 25-25 लाख रुपये के बजट वाली होंगी. जबकि 50 हजार शादियां 50 लाख रुपये के बजट वाली हो सकती हैं. इस तरह देशभर में अगले तीन महीने के भीतर सिर्फ शादियों पर ही 5 लाख करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है. इसे भी पढ़े : जेमिनी">https://lagatar.in/gemini-report-india-has-the-highest-number-of-first-investors-in-crypto-more-women-than-men/">जेमिनी

रिपोर्ट : क्रिप्टो में पहली बार निवेश करने वालों की संख्या भारत में सर्वाधिक, महिलाओं की रुचि पुरुषों से अधिक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही