Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा के संथाली भाषा (पत्र-2) में 40 प्रश्न आउट ओफ सेलेबस से पूछे गए.

अभ्यर्थियों ने आयोग के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें कहा गया कि प्रश्नपत्र में 100 में से 40 प्रश्न सिलेबस से बाहर पूछे गए, जबकि चार प्रश्न त्रुटिपूर्ण पाए गए. इसे लेकर परीक्षार्थियों ने परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:
अभ्यर्थियों ने बताया कि फील्ड वर्कर जैसी परीक्षा के लिए संथाली भाषा का प्रश्नपत्र अन्य परीक्षाओं से कहीं अधिक कठिन था. इसमें सीजीएल, स्नातक, स्नातकोत्तर और यूजीसी-नेट स्तर के प्रश्न शामिल किए गए, जिससे परीक्षार्थियों को समझने और हल करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रश्नपत्र में संथाली साहित्य, संस्कृति, लोकगाथाओं और प्रमुख साहित्यकारों से जुड़े कई प्रश्न तथ्यात्मक रूप से गलत थे. वहीं कई प्रश्नों में सही विकल्प नहीं दिए गए या एक से अधिक विकल्प सही थे, जिससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति बनी रही.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment