Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जिले के 40 हजार ग्रीन कार्डधारियों को 5 माह से नहीं मिला राशन, भोजन के लाले

Dhanbad : धनबाद जिले के ग्रीन कार्डधारी परिवारों को पिछले 5 माह से जनवितरण प्रणाली का खाद्यान्न नहीं मिला है. जिले में ग्रीन राशन कार्डधारियों की संख्या 40 हजार 894 है, जबकि इससे जुड़े परिवार के सदस्यों की संख्या एक लाख से अधिक है. ये सभी गरीब परिवार हैं. ग्रीन कार्ड पर परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो चावल देने का प्रावधान है. इसके लिए जिले को हर महीने राज्य सरकार से करीब 5940 क्विंटल चावल का आवंटन हो रहा था. 5 माह से आवंटन नहीं हुआ है, जिससे परिवारों की परेशानी बढ़ गई है. लोग पीडीएस दुकान का चक्कर लगाकर लौट जा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर केंद्र की ओर से लाल और पीला कार्डधारकों को हर महीने खाद्यान्न मिल जा रहा है.

प्रति यूनिट एक रुपये की दर से देना है 5 किलो राशन

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करनेवाले परिवारों के लिए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ग्रीन राशन कार्ड जारी किया था. योजना 15 नवंबर 2020 से लागू है. कार्ड पर प्रति यूनिट एक रुपये की दर से 5 किलो खद्यान्न देने का प्रावधान है.

गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं : दुर्गा हेंब्रम

[caption id="attachment_556709" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/durga-hembram-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> दुर्गा हेंब्रम[/caption] दामोदरपुर में रहने वाले दुर्गा हेंब्रम ने कहा कि गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है. 5 माह से राशन बंद है, लेकिन प्रशान को तनिक भी चिंता नहीं है. पीडीएस दुकान से मिलने वाले चावल से माड़-भात खाकर गुजारा परिवार का गुजारा हो जाता था. अब तो इस पर भी लाले पड़ गए हैं. परेशानी बढ़ गई है.

मजदूरी कर किसी तरह चला रहे परिवार : श्याम सुंदर

[caption id="attachment_556712" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/shyam-sunder-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> श्याम सुंदर[/caption] दामोदरपुर के ही श्याम सुंदर हेंब्रम ने कहा कि किसी तरह मजदूरी कर परिवार चला रहे हैं. 5 महीने से पीडीएस दुकान का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार दुकानदार दे रहा है. बताता है कि सरकार से ही अनाज नहीं आया है.

परिवार चलाना हुआ मुश्किल : विशान कुमार हेंब्रम

[caption id="attachment_556713" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/vishal-kuma-hembram-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> विशाल कुमार हेंब्रम[/caption]   विशाल कुमार हेंब्रम ने बताया कि मजदूरी करके के घर-गृहस्थी चलानेवालों को हर महीने खाने के लिए चावल ही मिल जा रहा था. वह बहुत बड़ा सहारा था. अनाज नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो  गया है.

एडीएम बोले- सरकार से नहीं मिला आवंटन

एडीएम खाद्य एवं आपूर्ति योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि पिछले करीब 5 महीने से ग्रीन राशन कार्ड का आवंटन राज्य सरकार से बंद है. इसके कारण कार्डधारियों को अनाज का वितरण नहीं हो पा रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-persons-time-improves-just-by-worshiping-god-surendra-haridas/">धनबाद

: भगवान का भजन करने मात्र से व्यक्ति का समय सुधर जाता है- सुरेंद्र हरिदास  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही