Search

 
 
 

पतरातू में 4000 मेगावाट पावर प्लांट के लिए 400 केवी लाइन चार्ज

 
Ranchi : पतरातू में 4000 मेगावाट के पावर प्लांट निर्माण के लिए 400 केवी की लाइन चार्ज कर दी गयी है. 400 केवी टीटीपीएस- पीटीपीएस ट्रांसमिशन लाइन बुधवार को दिन के 1.02 बजे चार्ज की गयी. झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के एमडी केके वर्मा ने बताया कि पतरातू में एनटीपीसी व जेबीवीएनएल के संयुक्त उपक्रम पीयूवीएनएल द्वारा पावर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है. इसके लिए स्टार्टअप 400 केवी के पावर की जरूरत थी. जिसके लिए 400 केवी की लाइन तैयार की गयी. तेनुघाट से पीयूवीएनएल को 400 केवी का स्टार्टअप मिलने लगा है. इससे पावर प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया अब तेजी से चलेगी. यह झारखंड में अपने आप में पहली बार हो रहा जो किसी संस्थान को 400 केवी की बिजली दी जा रही है. देश के कुछेक हिस्सों में ही ऐसा होता है. इसे भी पढ़ें – संकल्प">https://lagatar.in/babulal-marandi-left-for-bhognadih-for-sankalp-yatra/">संकल्प

यात्रा के लिए भोगनाडीह रवाना हुए बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही