Dhanbad : राज्य सरकार की ओर से हृदय चिकित्सा योजना के तहत राज्य भर में 1400 ह्रदय रोगियों को चिह्नित कर राजकोट व अहमदाबाद के बड़े अस्पताल में उनका नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाना है. स्वास्थ्य विभाग ने धनबाद जिले के 150 हृदय रोगियों को चिह्नित किया है. सिविल सर्जन कार्यालय में एक महीने से चल रहे रजिस्ट्रेशन के अंतिम दिन 13 मई तक मात्र 41 मरीजों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, शनिवार को स्क्रीनिंग के लिए इनमें से मात्र 25 मरीज ही पहुंचे, जिन्हें स्वास्थ्य कर्मियों के साथ रांची के रिम्स भेजा गया. सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि योजना के तहत 3 महीने से लेकर 65 वर्ष उम्र तक के मरीजों का इलाज कराया जाना है. स्क्रीनिंग के बाद जो मरीज ऑपरेशन के लायक पाए जाएंगे उन्हें प्रशांत मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन राजकोट व सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद भेजा जाएगा. मरीजों को वहां ऑपरेशन से लेकर रहने- खाने तक की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-of-karnataka-have-thrown-out-communal-forces-arup-chatterjee/">धनबाद
: कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को बाहर किया- अरूप चटर्जी [wpse_comments_template]
: कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को बाहर किया- अरूप चटर्जी [wpse_comments_template]
Leave a Comment