Search

ब्रदर्स एकेडमी के 412 छात्रों का जेईई मेन में शानदार प्रदर्शन

Ranchi : ब्रदर्स एकेडमी के छात्रों ने आईआईटी जेईई मेन 2023 में शानदार प्रदर्शन किया. इन छात्रों में निशांत कुमार, किसलय, पलक चौधरी , निशांत मौर्य, निश्चल कुमार साहू, इशिता बेदी, साकेत कश्यप, अक्षण सिंह, अर्णव प्रतिव, आरुषी शर्मा, प्रत्युष अग्रवाल एवं अन्य शामिल हैं. 99.95 परसेंटाइल हासिल कर एकेडमी के छात्र निशांत कुमार बॉयज़ टॉपर बना और 99.53 परसेंटाइल हासिल कर पलक चौधरी गर्ल्स टॉपर बनी है. सफलता पाने वाले सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय ब्रदर्स ऐकेडमी के अनुशासित शैक्षणिक परिवेश को दिया. साथ ही छात्रों ने शिक्षकों को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही हमें सफलता दिलायी है. शिक्षकों का दिशा-निर्देश, उच्चस्तरीय पाठ्य सामग्री, क्विज़ संचालन और उनका विश्लेषणात्मक मूल्यांकन बहुत सहयोगी है. सिलेबस की समाप्ति के बाद ऐकेडमी द्वारा संचालित टेस्ट सीरीज़ बैट्स ने हमारे डर को पूरी तरह समाप्त कर दिया और आईआईटी की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में बहुत मददगार रहा है. संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेन्दु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने एकेडमी का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी इन छात्रों से विशिष्ट प्रदर्शन अपेक्षित है, क्योंकि बच्चों ने पूरे वर्ष जी तोड़ मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारा है. सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है. निदेशकों ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुऐ आगामी परीक्षाओं के लिये उन्हें शुभकामनाएं दीं. सफल छात्रों के अभिभावकों ने भी ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एकेडमी के शिक्षकों के परिश्रम ने इन बच्चों को ज्ञान और ऊर्जा से भरे मार्ग की दिशा दिखाई और बच्चों के सघन अध्ययन का परिणाम सामने है. अब बच्चों को एडवांस की तैयारी पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : पहले">https://lagatar.in/first-the-co-carried-the-sand-then-the-vehicle-was-seized-the-victim-reached-the-cms-house-to-commit-suicide-with-the-whole-family/">पहले

सीओ ने बालू ढुलाया, फिर हो गया गाड़ी जब्त, पूरे पर‍िवार के साथ आत्‍मदाह करने सीएम आवास पहुंचा पीड़‍ित (video)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp