Search

 
 
 

धनबाद जिले में दोपहर 1:00 बजे तक 43.16% मतदान

 

Dhanbad : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार सुबह से जारी है. धनबाद जिले के सभी 6 विधनसभा क्षेत्रों में दोहपर एक बजे तक कुल (औसत) 43.16% मतदान हुआ. सबसे धीमा मतदान धनबाद विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है. यहां दोपहर एक बजे तक 33.96% मतदान हुआ था.

दोपहर एक बजे तक विधानसभावार मतदान

सिंदरी 48.92%

निरसा 49.15%

धनबाद 33.96%

झरिया 36.95%

टुंडी 48.7%

बाघमारा 44.28%

धनबाद के नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने मध्य विद्यालय, बरटांड़ स्थित बूथ नंबर 144 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोट डालने के बाद उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि घर से निकल कर मतदान केंद्रों पर जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें. सशक्त लोकतंत्र के में आप सभी की भूमिका अहम है. हर वोट कीमती है. इसलिए सभी से आग्रह है कि अपने-अपने मत का प्रयोग शाम 5:00 बजे तक अवश्य करें.

यह भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-complains-against-babulal-marandi-in-election-commission/">झामुमो

ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही