Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई से विशेष लोक अदालत, धनबाद के 44 मामले चिह्नित

 

धनबाद में 12 से 14 तक पक्षकारों की होगी प्री-काउंसिलिंग

Dhanbad : सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा. इसमें धनबाद जिले के लंबित 44 मामले निबटारे के लिए चिह्नित किए गए हैं. यह जानकारी धनबाद के अवर न्यायाधीश सह डालसा के सचिव राकेश रोशन ने दी. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित विवादों के पक्षकारों को नोटिस भेज कर उन्हें विशेष लोक अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. उनके पक्षकारों को भी विशेष लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा गया है, ताकि वे विशेष लोक अदालत में सशरीर या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित होकर अपने विवादों का निपटारा कराएं. डालसा सचिव ने बताया कि झालसा के निर्देश पर धनबाद में प्री-काउंसिलेशन सीटिंग 12 से 14 जून को होगी. इसके लिए एक्सपर्ट मीडिएटर की नियुक्ति की गई है. ज्यादा से ज्यादा विवादों का निपटारा हो इसके लिए विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम, पैनल अधिवक्ता व पारा लीगल वोलेंटियर का सहयोग लिया जा रहा है. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-kashmir-congress-cornered-pm-modi-regarding-the-terrorist-attack-said-why-is-he-maintaining-silence/">जम्मू-कश्मीर

  : आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा,  चुप्पी क्यों साथ रखी है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही