Search

 
 
 

धनबाद:  घूस लेते पकड़े गए कर्मचारी की जमानत पर केस डायरी तलब

 
Dhanbad : रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए गोविंदपुर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक परमानंद प्रसाद की ओर से दायर जमानत याचिका पर बुधवार 28 जून को सुनवाई हुई. निगरानी के विशेष न्यायाधीश नीरज कुमार विश्वकर्मा की अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बहस की.   प्रभारी लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ने केस डायरी मांगने का आग्रह किया. अदालत ने एसीबी को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए अगली तारीख तय कर दी है. बताते चलें कि विगत 10 जून को धनबाद एसीबी की टीम ने डीएसपी नितिन खंडेवाल के नेतृत्व में गोविंदपुर अंचल के प्रधान सहायक परमानंद प्रसाद को गौड़तोपा पंचायत के डोमनडीह निवासी सनातन हेंब्रम से लगान रसीद अपटूडेट करने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था. एसीबी ने आरोपी के कार्यालय से 44 हजार व उसके घर से 4.10 लाख रुपये बरामद किए थे. शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिछले दो माह से अपनी रैयती खतियानी जमीन का लगान रसीद के लिए वह अंचल कार्यालय की दौड़ लगा रहा था. उसे कभी राजस्व कर्मचारी के पास तो कभी अंचल निरीक्षक तो कभी अंचल अधिकारी के पास भेजा जाता था. बाद में अंचल अधिकारी ने उसे प्रधान सहायक परमानंद प्रसाद से मिलने को कहा. शिकायतकर्ता की गांव में 28 _30 एकड़ जमीन है. प्रति एकड़ 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही